Move to Jagran APP

Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा, लुधियाना व जालंधर में सड़कें जलमग्न; खेतों में बिछी धान की फसल

पंजाब में शनिवार को अधिकांश इलाकों में दिनभर जोरदार वर्षा हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बरनाला में सबसे ज्यादा 98.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

By JagranEdited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:53 AM (IST)
Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा, लुधियाना व जालंधर में सड़कें जलमग्न; खेतों में बिछी धान की फसल
पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा हो रही है।

जासं, लुधियाना : पंजाब में शनिवार को अधिकांश इलाकों में दिनभर जोरदार वर्षा हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी वर्षा जारी है। फरीदकोट में 36.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं गुरदासपुर, बटाला, होशियारपुर के कंडी क्षेत्र, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना व कई जिलों वर्षा लगातार जारी है। शनिवार को बरनाला में सबसे ज्यादा 98.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला 82.5 एमएम, फतेहगढ़ साहिब 70.5 एमएम, लुधियाना 62.2 एमएम, रोपड़ 53.5 एमएम, मोहाली 49.0 एमएम, अमृतसर में 39 एमएम और जालंधर में 37.0 एमएम वर्षा हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। कृषि विज्ञानियों के अनुसार चूंकि धान की फसल पक गई है। कुछ स्थानों पर फसल खेतों में बिछ गई है। इससे नुकसान हो सकता है। इधर, जालंधर में दो दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। शहर में सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया है।

loksabha election banner

लुधियाना में देर रात से हो रही मूसलाधार वर्षा, सड़कें हुई जलमग्न

मानसून वापसी से पहले झमकर बरस रहा है। पिछले तीन दिन से शहर में वर्षा हो रही। शनिवार को दिन भर व रात भर वर्षा हुई, वहीं रविवार सुबह तीन बजे वर्षा लगातार जारी है। वर्षा से सड़कें जलमग्न हो गई है। शहर की अधिकांश सड़कों पर दो फुट तक जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 98 के स्तर पर था। मौसम केन्द्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो आज भी दिन भर वर्षा के आसार हैं। कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें- Chandigarh MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियाे मामले में सेना का जवान गिरफ्तार, छात्रा को ब्‍लैकमेल करने का शक

यह भी पढ़ें-  पंजाब में महिला व बुजुर्गों का मददगार साबित हो रहा हेल्पलाइन नं. 14567, मंत्री बोलीं- तेजी से हो रही शिकायतें हल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.