विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बदला मौसम: ठंड से मिली राहत और खिलने लगी धूप, चंडीगढ़ में चढ़ा पारा; अगले पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Published: Mon, 12 Feb 2024 08:14 AM (IST)

Punjab Weather Update पंजाब में मौसम बदलने लगा हैं। पिछले चार दिनों से पंजाब के अलग अलग जिलों में दिन ...और पढ़ें

पंजाब में बदला मौसम, ठंड से मिली राहत और खिलने लगी धूप
पंजाब में बदला मौसम, ठंड से मिली राहत और खिलने लगी धूप

HighLights

  1. पंजाब में बदला मौसम का मिजाज
  2. ठंड से मिली राहत और खिलने लगी धूप
  3. अगले पांच दिन तक ड्राई रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update Today: पंजाब में मौसम बदलने लगा हैं। पिछले चार दिनों से पंजाब के अलग अलग जिलों में दिन के समय तेज धूप निकल रही हैं।

जिसके चलते दिन का तापमान भी बढ़ने लगा हैं। रविवार को पंजाब के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हांलाकि रात का तापमान अभी भी कई जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा हैं।

सबसे ठंडा रहा पंजाब का मोगा

मोगा में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा,जो कि पंजाब में सबसे कम था। वहीं अमृतसर, जालंधर, फरीकोट,बरनाला, रोपड़, फिरोजपुर में 4. 0 डिग्री व लुधियाना में 8.1 डिग्री, चंडीगढ़ में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में तेज धूप होने के चलते कड़ाके की ठंड से राहत रही।

तेज धूप होने के चलते गर्मी महसूस होने लग गई हैं। विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री, लुधियाना में 24.6 डिग्री, पटियाला में 24.2 डिग्री, पठानकोट में 24.0 डिग्री,मोहाली में 24.4 डिग्री, फरीदकोट में 24.3 डिग्री दर्ज किया गया।

15 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना

वहीं अमृतसर में 23.0 डिग्री, फिरोजपुर में 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम ड्राई (Dry Weather in Punjab) रहेगा। हालांकि, 15 फरवरी को मौसम में कुछ करवट ले सकता है और बादल छाने और छिटपुट बारिश (Rain in Punjab) होने की संभावनाएं हैं। विभाग के विज्ञानियों के मुताबिक फरवरी का तीसरा सप्ताह में दिन का तापमान तीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम लेने लगा करवट, आने वाले दिनों में मिलेगी सर्दी से राहत; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

14 फरवरी को ड्राई रहेगा मौसम

पंजाब में मौसम साफ हो गया है और अब आसमान भी साफ रहने लगा है। इसके चलते अब दिन के साथ साथ रात का तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को मौसम साफ और ड्राई रहेगा।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में वैलेंटाइन डे के दिन मौसम रहेगा साफ, 15 से फिर लेगा करवट; कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा