विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: पंजाब में वैलेंटाइन डे के दिन मौसम रहेगा साफ, 15 से फिर लेगा करवट; कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

Published: Sun, 11 Feb 2024 08:18 AM (IST)

Punjab Weather News पंजाब में मौसम साफ हो गया है। इसके चलते अब दिन के साथ साथ रात का तापमान ...और पढ़ें

पंजाब में वैलेंटाइन डे के दिन मौसम रहेगा साफ, 15 से फिर लेगा करवट
पंजाब में वैलेंटाइन डे के दिन मौसम रहेगा साफ, 15 से फिर लेगा करवट

HighLights

  1. पंजाब में बदला मौसम का मिजाज
  2. पंजाब में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
  3. 15 फरवरी से पंजाब में बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली से लेकर हरियाणा और पंजाब तक मौसम बदल गया है, जिससे लोगों को थोड़ी ठंड से राहत भी मिली है। वहीं, अब आसमान भी साफ रहने लगा है। पंजाब में मौसम साफ हो गया है। इसके चलते अब दिन के साथ साथ रात का तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है।

जालंधर में रहा सबसे कम तापमान

शनिवार को फरीदकोट का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में खिलेगी धूप

दिन में धूप खिलेगी जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, 15 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बादल छाए रहने, बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा (Rain in Punjab) हो सकती है। बीते दिन शुक्रवार को नवांशहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, लुधियाना का 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Chandigarh News: AAP के चार नेताओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान व डॉ. आहलूवालिया का नाम भी शामिल

14 फरवरी तक ड्राई रहेगा मौसम

पंजाब के अलग-अलग जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो जिला फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का 19 डिग्री, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम लेने लगा करवट, आने वाले दिनों में मिलेगी सर्दी से राहत; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल