यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम लेने लगा करवट, आने वाले दिनों में मिलेगी सर्दी से राहत; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Punjab Weather Today Update पंजाब में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लेकिन कुछ जिलों में ठंड का प्रकोप ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में मौसम में बदलाव होता देखा जा सकता है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अभी भी ठंड के आसार बने हुए हैं। शनिवार सुबह तक लुधियाना में 20 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया गया तो करनाल में नौ डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

लुधियाना में आने वाले दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। चंडीगढ़ आईएमडी की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पटियाला में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। अगर बात करें करनाल की तो यहां रात में सर्द लोगों की समस्या बन सकती है लेकिन दिन में धूप निकलने के आसार बने रहेंगे।
14 फरवरी तक गुनगुना रहेगा मौसम
बीते दिन शुक्रवार को नवांशहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, लुधियाना का 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के अलग-अलग जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो जिला फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का 19 डिग्री, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।
