जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Monsoon Update: पंजाब में भीषण और चिपचिपी गर्मी से लाेगाें काे जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। राज्य में बुधवार से मानसून की एंट्री हाे सकती है। इससे पहले मंगलवार को गर्मी ने लोगों के बेहाल कर दिया, जिससे कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। दूसरी तरफ मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पंजाब में प्री मानसून की बारिश के आसार हैं।
मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल
30 जून को मानसून पंजाब में आ सकता है। अगर 30 जून को मानसून नहीं आता, तो एक जुलाई को मानसून का आना तय बताया जा रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 30 जून से 1 जुलाई के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 24 से 36 घंटे के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कल कई जिलाें में बारिश की संभावना
30 जून को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जबकि 1 जुलाई को पंजाब में भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा को लेकर किसानों को अलर्ट कर दिया गया है। किसानाें काे डर सता रहा है कि कहीं बारिश से उनका नुकसान न हाे जाए। राज्य के कई हिस्साें में मंगलवार काे उमस ने लाेगाें का जीना दूभर कर दिया था।
यह भी पढ़ें-PSEB 12th Result 2022: लुधियाना के बाइक मैकेनिक की बेटी पंजाब टापर, आइएएस बनना चाहती है अर्शदीप कौर
हिमाचल के 11 जिलों में 2 दिन भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
पंजाब के साथ ही हिमाचल में भी मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी 11 जिलों में आंधी चलने और भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
a