Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Election 2022: केजरीवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बाेले-जलालाबाद के 150 गांवाें काे नहीं मिल रहा पीने का पानी

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 18 Feb 2022 05:42 PM (IST)

    Punjab Election 2022 केजीरवाल ने कहा कि यहां आकर लोगों की समस्याओं के बारे में पता चला है लेकिन वह विश्वास दिलाते हैं कि अगर लोगों ने उन्हें मौका दिया तो इन समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर साधा निशाना। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। Punjab Election 2022: पंजाब में पिछले लंबे समय से विभिन्न सरकारें राज कर रही हैं। लेकिन आज भी जलालाबाद क्षेत्र के 150 के करीब गांव ऐसे हैं, जिन्हें पीने के लिए पानी तक मुहैया नहीं हो रहा। लोग पैसों से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। यह आरोप आप के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जलालाबाद में आयोजित रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से यहां कांग्रेस की सरकार है। लेकिन पानी जैसी अनमोल समस्या का भी कांग्रेस हल नहीं कर पाई। केजरीवाल ने कहा कि यहां आकर लोगों की समस्याओं के बारे में पता चला है, लेकिन वह विश्वास दिलाते हैं कि अगर लोगों ने उन्हें मौका दिया, तो इन समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी पार्टियां मिलकर केवल आप को ही टारगेट कर रही

    इस दाैरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां मिलकर केवल आप को ही टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले शिअद के बारे में कुछ नहीं बोलते और शिअद वाले कांग्रेस के बारे में नहीं बोलते। लेकिन पंजाब आप की लहर को देखते हुए केवल उन पर ही टारगेट रखा गया है। पंजाब में 117 सीटाें पर हाेने वाले चुनाव के लिए शाम 6 बजे प्रचार खत्म हाे जाएगा। अब देखना यह हाेगा की काैन पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हाेगी।

    पंजाब में 20 फरवरी काे मतदान

    20 फरवरी काे राज्य में मतदान हाेगा। पंजाब चुनाव में इस बार घमासान देखने काे मिल रहा है। आम आदमी के सीएम फेस भगवंत मान ने भी आज लुधियाना के खन्ना सहित कई शहराें में राेड शाे के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा पटियाला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन अमरिंदर काे राेड शाे के दाैरान भारी मताें से जिताने की अपील की।

    यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा में घमासान, नोटा और वोटिंग के वायरल मैसेज से असमंजस में अनुयायी