विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Donation: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर के लिए दिया 2.01 लाख का दान

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Mar 2021 09:44 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 08:35 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Donation पंजाब में धन संग्रह के प्रांत संयोजक राम गोपाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर के लिए ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह धन संग्रह टोली को चेक देते हुए। (जागरण)
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह धन संग्रह टोली को चेक देते हुए। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation:अयाेध्या में बनने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Chief Minister Captain Amrinder Singh) ने दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान पंजाब में रविवार को संपन्न हो गया था। राज्य में राम भक्तों ने अब तक 41 करोड़ की राशि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए जुटाई है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग के साथ live-in relationship को नहीं दी जा सकती मान्यता, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने युवक को लगाई फटकार

कई जिलों से सूची व कूपन अभी आना बाकी

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के प्रयासों से रविवार को धन संग्रह टोली के सदस्य यश गिरी को चेक मुख्यमंत्री ने सौंपा। प्रदेश में धन संग्रह के प्रांत संयोजक राम गोपाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर के लिए हर वर्ग ने अपना सहयोग दिया है। कई जिलों से सूची व कूपन अभी आना बाकी हैं। उस राशि को मिलाकर यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ें-वित्त मंत्री के घोषणा से बंधी उम्मीद... लुधियाना शहर को नहर से सप्लाई होगा पीने का पानी, खर्चे जाएंगे 1242 करोड़

 अभियान काे लाेगाें का मिला सहयाेग

राम गोपाल ने कहा कि जो लोग भी अपना योगदान देना चाहते हैं वह रविवार को दे सकते हैं। राम गोपाल ने बताया कि इस अभियान में लोगों ने अपना सहयोग बढ़-चढ़कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की टीमों ने लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राशि देने के लिए लोग लगातार टीमों के साथ संपर्क कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू ने अब उठाया EVM का मुद्दा, पंजाब विधानसभा में बोले- मतपत्र से वोटिंग के लिए पास हो बिल

यह भी पढ़ें: नूंह के मुस्लिम परिवारों ने श्रीराम मंदिर के लिए दिल खोलकर दिया दान, हरियाणा में अब तक 55 करोड़ एकत्र