जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Chunav 2022ः संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से बुधवार को पंजाब की 17 सीटों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इससे पूर्व 30 सीटों की घोषणा दो चरणों में की जा चुकी है। वहीं बीकेयू चढूनी को 10 सीटें दी गई है, इसकी घोषणा भी शीघ्र हो जाएगी। तीसरी सूची संयुक्त समाज मोर्चा के लुधियाना के ग्रीन फील्ड स्थित कार्यालय में प्रेम सिंह भंगु एवं कुलवंत सिंह सिद्दू की ओर से घोषित की गई।
बाबा बकाला से गुरनाम कौर, तलवंडी साबो से सुखजीत सिंह बराड़ लड़ेंगे चुनाव
सूची में जीरा से मेघराज रल्ला, धर्मकोट से हरप्रीत सिंह, बुढलाडा से कृष्ण चौहान, निहाल सिंह वाला से गुरदित्ता सिंह, डेरा बस्सी से नवजोत सिंह सैनी, लहिरागागा से सतवंत सिंह खंडेबाद, राजपुरा से हरविंदर सिंह हरपाल पुर, बाबा बकाला से गुरनाम कौर, तलवंडी साबो से सुखजीत सिंह बराड़, अमृतसर पश्चमी से अमरजीत सिंह आसल, रोपड़ से दविंदर सिंह रोडेमाजरा, अमृतसर (पूर्वी) से अपार सिंह रंधावा, पटियाला देहाती से धर्मेंद्र शर्मा, नकोदर से मनदीप सिंह, शामचोरासी से ठेकेदार भगवान दास, डेरा बाबा नानक से जगजीत सिंह कलानौर, खेमकरण से मास्टर दलजीत सिंह को टिकट दी गई है।
इस दौरान डा स्वैमान सिंह, कुलवंत सिंह संधू, किरपा सिंह, लखविंदर सिंह, मनजीत सिंह राय, हरमिंदर सिंह सिद्दू, पाल सिंह फ्रांस वाले, कुलदीप सिंह वजीरपुर, जगवीर सिंह, मुकेश चन्द्र शर्मा सूची जारी की। गाैरतलब है कि पंजाब की सियासत में किसान पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना यह है कि उन्हें कितनी सीटाें पर सफलता हासिल हाेती है। संयुक्त समाज माेर्चा ने इस बार समराला से बलवीर सिंह राजेवाल काे सीएम फेस घाेषित किया है।
a