विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के होटल में चल रही थी न्यूड डांस पार्टी, 13 गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 10:01 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Aug 2015 05:07 PM (GMT+05:30)

प्रताप चौक स्थित एक होटल में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मार कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लुधियाना। प्रताप चौक स्थित एक होटल में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मार कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जब छापा मारा तो उस समय होटल में न्यूड डांस पार्टी चल रही थी। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर, दो युवतियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : राधे मां पर एक और मुसीबत, फगवाड़ा पुलिस ने समन भेजा

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्रैंड पालकी होटल का मालिक जतनवीर सिंह व मैनेजर बचन सिंह होटल में न्यूड पार्टी व देह व्यापार का धंधा चलाते हैैं। इस समय भी होटल में एक न्यूड पार्टी चल रही है।

यह भी पढ़ें : नशा तस्करी मामले में कमल शर्मा का पूर्व पीए गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने होटल में रेड की तो वहां डीजे लगाकर आरोपी डांस कर रहे थे। वहीं जब कमरों की छानबीन की तो कमरों में अश्लील डांस चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी होटल मालिक जतनवीर सिंह, मैनेजर बचन सिंह, विजय गर्ग, नैन सिंह, पवित्र सिंह, राजविंदर सिंह, केवल कृष्ण, संदीप कुमार, विनोद कुमार, पंकज कुमार, सुदेश राणा व दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि होटल मालिक अक्सर ऐसी पार्टी अरेंज करवाता था। पार्टी की आड़ में वह अपने होटल के कमरों में देह व्यापार का धंधा भी करवाता था। आरोपी बाहरी शहरों से ही लोगों को बुलाकर पार्टी अरेंज करता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।