विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook पर हुई दाेस्ती ने की जिंदगी बर्बाद, शादी का झांसा देकर NRI ने तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म; आठ लाख ठगे

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 05 May 2021 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 08:59 AM (IST)

पुलिस ने एसबीएस नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अक्टूबर 2019 में पुलिस को दी ...और पढ़ें

कनाडा निवासी NRI ने शादी का झांसा देकर लुधियाना की महिला से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
कनाडा निवासी NRI ने शादी का झांसा देकर लुधियाना की महिला से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। फेसबुक पर हुई दाेस्ती ने एक महिला की जिंदगी ही बर्बाद कर दी। कनाडा निवासी NRI ने शादी का झांसा देकर लुधियाना की महिला काे पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर दुष्कर्म किया। अब थाना दुगरी पुलिस ने आराेपित सुखराज मल्लन निवासी न्यू देओल नगर, राजू कालोनी जालंधर के रूप में हुई।

पुलिस ने एसबीएस नगर निवासी महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को अक्टूबर 2019 में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2002 में हुई थी। मगर 2012 में तलाक हो गया। सुखराज मल्लन के साथ 2017 में फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत के बाद उन्होंने शादी का निर्णय ले लिया। 5 जून 2018 को भारत आने पर आरोपित ने रिंग सेरेमनी कर ली। इसी दिन शादी करने का झांसा देकर उसके साथ उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बना लिए।

कनाडा का वीजा लगाने का दिया झांसा

सुखराज मल्लन इसके बाद कनाडा चला गया। जाते समय उसने वीजा लगाने का झांसा देकर महिला से 8 लाख रुपये भी ले लिए। मगर बाद में आरोपित ने न तो शादी कराई और न ही कनाडा का वीजा लगवाया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश की है। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आराेपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Mini Lockdown in Ludhiana: लुधियाना में बिना कर्फ्यू पास के सड़कों पर नहीं उतार सकेंगे वाहन, प्रशासन ने जारी किया लिंक

यह भी पढ़ें-पंजाब में कोरोना काल में RSS स्वयंसेवक बने देवदूत, मरीजों को पहुंचा रहे अस्पताल, रक्तदान कैंप के लिए कर रहे प्रेरित

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में कोविशील्ड की 26 हजार डोज पहुंची; आज सरकारी केंद्रों पर लगेगा टीका