यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटियाला जेल में भी विवाद में आए Navjot Singh Sidhu, साथ में बंद कैदियों की बैरक बदलनी पड़ी, पढ़ें क्या है मामला
Navjot Sidhu in patiala Jail नवजोत सिंह सिद्धू जेल में भी विवाद में आ गए हैं। उनकी बैरक में बंद ...और पढ़ें

पटियाला, [प्रेम वर्मा]। Navjot Singh Sidhu in Jail : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अब पटियाला जेल में भी विवाद में आ गए हैंं। उनका अपनी बैरक में बंंद अन्य कैदियों से विवाद हो गया। कैदियों ने सिद्धू पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सिद्धू का कहना था कि साथी कैदियों ने बिना पूछे उनके कैंटीन कार्ड पर खरीदारी कर ली। अन्य कैदियों सिद्धू की बैरक से हटा दिया गया हैै।
बता दें कि नवजोत सिह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं। जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का मिजाज उनके बंदी साथी कैदियों की परेशानी बन गया है। बैरक में उनके साथ बंद तीन कैदियों ने बैरक बदलने की मांग जेल अधिकारियों से की। इसके उनके बैरक बदल दिए गए हैं।
पूछताछ में सिद्धू ने जेल अधिकारियों को बताया कि उनके कैंटीन कार्ड पर साथी बंदी कैदियों ने मनमर्जी कर सामान खरीदा था तो उन्हें ऐसा करने से रोका था। वहीं बंदी कैदियों ने जेल अधिकारियों को कहा कि सिद्धू उनके साथ सही बर्ताव नहीं कर रहे हैंं। फिलहाल जेल अधिकारियों ने इस विवाद को खत्म करते हुए तीनों कैदियों की बैरक बदल दी और अब उनके साथ दो अन्य कैदी बंद हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू दस नंबर बैरक में अन्य कैदियों के साथ बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जेल अधिकारियों ने तीन बंदी कैदियों की बैरक बदलने की पुष्टि की लेकिन बर्ताव को लेकर शिकायत पर चुप्पी साध ली।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पांच अन्य कैदी बंद हैं। सुरक्षा कारणों के चलते नवजोत सिद्धू के बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में उनके साथ बंदी कैदियों की मदद से कैंटीन कार्ड से सामान मंगवाया जाता था। सभी कैदियों के आपसी तालमेल के चलते सब काम किए जाते थे।
कुछ समय पहले नवजोत सिद्धू के कैंटीन कार्ड पर साथी कैदियों ने खुद के लिए सामान खरीद लिया। इस पर नवजोत सिद्धू भड़क गए कि बिना पूछे कार्ड पर खरीदारी क्यों की। कार्ड की लिमिट कम है। इस बात को लेकर विवाद हो गया तो मामला जेल अधिकारियों के पास पहुंचा। वहां कैदियों ने सिद्धू की तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इस पर एतराज जताया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने विवाद खत्म करते हुए कैदियों की बैरक बदल दी, जिसके बाद से माहौल शांत चल रहा है।
कैदियों की बैरक बदली है: जेल सुपरिटेंडेंट
जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने कहा कि सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदली गई है लेकिन इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकते हैं। नियमों के अनुसार अन्य कैदी नवजोत सिंंह सिद्धू के साथ बंद हैं।
यह भी पढ़ें-Saria Price Hike: महंगा हुआ मकान बनवाना, पंजाब में सरिया 4000 रुपये प्रति टन महंगा; जानें आज का रेट
