विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saria Price Hike: महंगा हुआ मकान बनवाना, पंजाब में सरिया 4000 रुपये प्रति टन महंगा; जानें आज का रेट

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2022 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2022 01:37 PM (IST)

Saria Price hike News राज्य में मकान का सपना देख रहे लाेगाें काे महंगाई का एक और झटका लगा है। ...और पढ़ें

Saria Rate Hike In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में बढ़ाेतरी। (फाइल फाेटाे)
Saria Rate Hike In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में बढ़ाेतरी। (फाइल फाेटाे)

इकबालदीप सिंह संधू, मंडी गाेबिंदगढ़ (श्री फतेहगढ़ साहिब)। Saria Price In Punjab/Saria Rate In Punjab: पंजाब में सरिया एक बार फिर महंगा हाे गया है। पिछले एक सप्लाह से कीमताें में तेजी आई है। बुधवार काे राज्य में ब्रांडेड सरिया 72,500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। पिछले सप्ताह इसका रेट 68,500 था। ब्रांडेड सरिया 4000 रुपये महंगा हाे गया।

इसके अलावा लोकल सरिया की कीमताें में भी 4000 रुपये की बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह लाेकल सरिया 64,500 रुपये प्रति टन बिक रहा था जो आज बढ़कर 68500 हो गया है। इसका बड़ा कारण पंजाब में हाे रही बारिश है। हालांकि सीमेंट के दाम 10 से 15 रुपये कम हुए हैं।

मई-जून में कम हुए थे दाम

​​​​​इस साल मार्च-अप्रैल में भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें अपने चरम पर थीं। इसके बाद सरिया (Saria), सीमेंट (Cement) जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी आई थी। मई-जून में दाम कुछ कम हुए थे, लेकिन बरसात के माैसम में एक बार फिर सरिया की कीमतें बढ़ने लगी है। हालांकि सीमेंट के दाम कम हाे रहे हैं। इसके अलावा रेत भी महंगे दाम पर बिक रही है।

410 की मिल रही एसीसी सीमेंट की बाेरी

सीमेंट की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। एसीसी सीमेंट (ACC Cement) बुधवार काे पंजाब (punjab) में 410 रुपये प्रति बाेरी मिल रहा है। पहले यह 420 रुपये में बाेरी मिल रही थी। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट की बाेरी के दाम 20 रुपये कम हुए हैं। अब एक बाेरी की कीमत 390 रुपये हाे गई है। आने वाले दिनाें में कीमताें में और बढ़ाेतरी हाे सकती है। काराेबारियाें का कहना है कि सरकार काे रेट और कम करने चाहिए।

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 68000
  • जुलाई 2022 : 72,500

यह भी पढ़ें-Punjab Free Electricity: 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से हटाई एक किलोवाट लोड की शर्त, बकाया बिल माफ करने की नोटीफिकेशन जारी