विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में फायरिंग, वीजा कंसल्टेंट के ऑफिस पर गोलियां बरसाकर बाइक सवार फरार

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:37 PM (IST)

लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीजा कंसल्टेंट के दफ्तर पर रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर ...और पढ़ें

लुधियाना के वीजा कार्यालय पर हुई फायरिंग व गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त कांच।

लुधियाना के वीजा कार्यालय पर हुई फायरिंग व गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त कांच।

HighLights

  1. लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीजा दफ्तर पर फायरिंग।

  2. बाइक सवार दो बदमाशों ने दफ्तर पर दो-तीन गोलियां चलाईं।

  3. पीड़ित को पहले भी धमकियां मिली थीं, पैसों की मांग हुई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना शहर के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में राइटवे वीजा कंसल्टेंट के दफ्तर पर रविवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक के पीछे बैठे युवक ने दफ्तर को निशाना बनाकर दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं और उससे पैसों की मांग की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश राइटवे वीजा कंसल्टेंट के दफ्तर के बाहर पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने दफ्तर पर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में पत्नी के सामने ASI की हत्या, शूटरों ने सीने में उतारी दो गोलियां; तीन संदिग्ध हिरासत में लिए

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना मॉडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में निहंगों और दुकानदारों के बीच टला खूनी संघर्ष, दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ भारी विवाद

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं और उससे पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकियां कौन दे रहा था और कितनी रकम मांगी गई थी। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हथियारों की डिलीवरी, स्लिपर सेल और खूनी खेल... दीवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश, बड़ी वारदात के फिराक में ISI