हड़ताल पर मेयर बलकार संधू की दाेटूक- चुनाव से पहले विकास के काम राेक सरकार काे बदनाम कर रहे ठेकेदार
हॉट मिक्स प्लांट वालों की हड़ताल पर मेयर बलकार सिंह संधू ने दाेटूक कहा कि नगर निगम ठेकेदारों से ब्लैकमेल नहीं होगा। यदि 6 फीसद पर काम करना है तो करें नहीं ताे किसी और काे ठेका दिया जाएगा। उन्हाेंने क
जासं, लुधियाना। हॉट मिक्स प्लांट वालों की हड़ताल पर मेयर बलकार सिंह संधू ने दाेटूक कहा कि नगर निगम ठेकेदारों से ब्लैकमेल नहीं होगा। यदि 6 फीसद पर काम करना है तो करें नहीं ताे किसी और काे ठेका दिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि 2017 में 5 फीसद पर कॉन्ट्रैक्ट देते थे। मेयर ने बुधवार काे हड़ताल के बाद प्रेस कांफ्रेंस काे संबाेधित किया। मेयर का कहना है कि 300 करोड़ के वर्क आर्डर जारी किए हैं। इसे देखते हुए ठेकेदार ब्लैकमेल कर रहे हैं।
प्लांट एसोसिएशन के नेता कर रहे निगम को ब्लैकमेल कर रहे हैं। तालाब बाजार में इस नेता को डिस्पेंसरी के लिए जगह दी थी उसका किराया ले रहा है। मेयर ने साफ कह दिया कि जो अफसर भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया ताे उनको बर्खास्त किया जाएगा। संधू ने कहा कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ठेकेदार काम रोकना चाहते हैं ताकि सरकार की बदनामी हो, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर का कहना है कि प्लांट एसोसिएशन का नेता निगम में ब्लैक लिस्ट है। निगम के पास 200 करोड़ कैश है हम अच्छी सड़कें बनाएंगे।
कांट्रैक्टरों के आराेप
कांट्रैक्टरों ने कहा कि निगम ने करीब 100 करोड़ रुपये के टेंडर व वर्क आर्डर जारी किए हैं। इनमें भी अधिकारियों ने आनलाइन बोली में टेंडर हासिल करने वाले कांट्रैक्टरों को टेंडर अलाट नहीं किया। कांट्रैक्टर नियमों के तहत टेंडर भर रहे हैं और अधिकारी नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इसलिए सोसायटी ने फैसला किया है कि वह निगम के साथ तब तक काम नहीं करेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है। कांट्रैक्टरों ने आरोप लगाया कि निगम समय पर पेमेंट भी नहीं कर रहा है। साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। अधिकारियों को कमिशन न दें तो वह उनकी पेमेंट रोक देते हैं।