Move to Jagran APP

शहर का इतिहास सुरक्षित करने वाली दस्तान-ए-लुधियाना के लेखक मौलाना उस्मान रहमानी को किया सम्मानित

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी का शहर के इतिहास पर लिखी किताब दस्तान-ए-लुधियाना के लिए मंगलवार को पंजाब सरकार बैकफिंको के वाइस चेयरमैन मुहम्मद गुलाब के घर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भी मौजूद थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 02:59 PM (IST)
नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी को सम्मानित करते मुहम्मद गुलाब, अश्वनी शर्मा, योगेश हांडा, मुहम्मद मुस्तकीम व अन्य।

जेएनएन, लुधियाना। जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी का शहर के इतिहास पर लिखी किताब 'दस्तान-ए-लुधियाना' के लिए मंगलवार को पंजाब सरकार बैकफिंको के वाइस चेयरमैन मुहम्मद गुलाब के घर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी लुधियाना, योगेश हांडा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस लुधियाना, ईश्वरजोत चीमा, सुरिंदर कल्याण, तजिंदर धवन, राहुल दुलगच, कुंवर नरूला, जहांगीर, रहमान त्यागी, गगन अरोड़ा, मुहम्मद मुस्तकीम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

loksabha election banner

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान का सम्मान करते हुए मुहम्मद गुलाब ने कहा कि दस्तान-ए-लुधियाना किताब ने शहर को एक नई पहचान दी है। इस पुस्तक को पढ़ कर वह गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारे शहर लुधियाना का इतिहास कितना गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। इनकी पुस्तक में सभी धर्मों के लोगों का जिक्र गुलदस्ते की तरह किया गया है। इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि अपने शहर का इतिहास अपनी मां बोली पंजाबी में लिखना हमारे लिए गर्व की बात है। इसलिए, इस किताब को हर एक लुधियानवी के लिए पढ़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में टेका माथा, 2015 में यहीं हुआ था पावन स्वरूप चोरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.