विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में टेका माथा, 2015 में यहीं हुआ था पावन स्वरूप चोरी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 10:31 AM (IST)

नवजोत सिंह सिद्धू जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। यह वही गुरुद्वारा है जहां श्री गुरु ग्रंथ ...और पढ़ें

बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में माथा टेकने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू।
बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में माथा टेकने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू।

जेएनएन, फरीदकोट। कांग्रेस के फायरब्रांड नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। यह वही गुरुद्वारा है जहां वर्ष 2015 में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी हुआ था। बरगाड़ी बेअदबी केस के बाद उससे संबंधित कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच रिपोर्ट रद करने व नई एसआइटी बनाने के आदेशों को लेकर मचे बवाल के बीच सिद्धू यहां पहुंचे हैं।