यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire In Ludhiana : लुधियाना में हिंदुस्तान टायर्स फैक्ट्री में भीषण आग, 125 से ज्यादा फायर टेंडर सात घंटे से बुझाने में जुटे
Fire In Ludhiana आरके रोड स्थित हिंदुस्तान टायर्स में तड़के आग लगी जिसकी वजह से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान ...और पढ़ें

लुधियाना, जासं। Fire In Ludhiana : आरके रोड स्थित हिंदुस्तान टायर्स में तड़के आग लगी जिसकी वजह से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड सुबह से आग बुझाने में जुटी है लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए अब तक 125 से ज्यादा फायर टेंडर इस्तेमाल कर लिए हैं। फैक्ट्री के अंदर टायर ट्यूब होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है। अनुमान के मुताबिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि फैक्ट्री मालिक अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

लुधियाना की फैक्ट्री में लगी आग काे बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। (जागरण)
फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि सवा चार बजे उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली तो वह तुरंत तीन फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में रबड़ होने के कारण आग सुलगती गई और आग ने भयानक रूप धारण कर दिया। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे आग फैलने लगी तो उन्होंने फायर टेंडर बुलाने शुरू किए।
यह भी पढ़ें-Suicide In Ludhiana: लुधियाना में सुसाइड नोट में इंस्पेक्टर व पार्षद का नाम लिख महिला ने निगला जहर
लुधियाना के पांचों फायर सब स्टेशनों से फायर टेंडर बुलाए
फायर अफसर ने बताया कि लुधियाना के पांचों फायर सब स्टेशनों से फायर टेंडर बुलाए गए। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर पहले आग लगी। उसके बाद धीरे धीरे आग पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग की वजह से मशीनें व सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। फायर कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते रहे। वहीं दूसरी तरफ किरपाल नगर में भी एक होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लगी। वहां पर भी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
