विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suicide In Ludhiana: लुधियाना में सुसाइड नोट में इंस्पेक्टर व पार्षद का नाम लिख महिला ने निगला जहर

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 03 Jul 2021 09:58 AM (IST)

Suicide In Ludhiana लुधियाना के छावनी मोहल्ला से सटे भाई मन्ना सिंह नगर में 40 वर्षीय पूजा नाम की महिला ...और पढ़ें

लुधियाना में महिला ने की खुदकुशी। (फाइल फाेटाे)
लुधियाना में महिला ने की खुदकुशी। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Suicide In Ludhiana: छावनी मोहल्ला से सटे भाई मन्ना सिंह नगर में 40 वर्षीय पूजा नाम की महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर, पार्षद सहित 12 लोगों के खिलाफ सुसाइड नोट लिख कर शुक्रवार सुबह जहर निगल लिया। महिला डीएमसी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। रात 10 बजे थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन बयान नहीं हो पाने के कारण वापस चली गई।

महिला के भाई नवदीप ने बताया कि 2013 में इंस्पेक्टर, पार्षद व अन्य लोगों ने धोखे से उनके मकान की रजिस्ट्री प्रापर्टी डीलर के नाम करवा दी। पूजा का पति नहीं है। घर में पांच साल की बेटी और बुजुर्ग मां है। पूजा की हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल वह वेंटीलेटर पर है। सुसाइड नोट पर लिखा है कि वह जिंदगी से दुखी होकर आत्महत्या करने जा रही है। इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर, पार्षद समेत 12 लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने 2013 में मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। अब रोज उसे व परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। उससे यह बर्दाश्त नहीं होता है। वह जिंदगी से हार चुकी है।

उम्मीद है कि उसकी मौत के बाद परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा। मां अमर कौर, बेटी काव्या और भाई नवदीप को उनसे बहुत खतरा है। इसके आरोप लगाया है कि इसमें उसकी तीन बहनों और बहनोई का भी हाथ है। मेरा शव किसी को न दिया जाए। अगर हो सके तो अस्पताल को दें। यह सुसाइड नोट उसने पिछले 18 जून को तड़के तीन बजे लिखा था।