लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से किया प्रताड़ित, पति व सास पर केस
पीड़िता की शादी मार्च 2018 में आरोपित से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद ही पति व सास दहेज लाने के लिए उसे परेशान करने लगा। जब उसने दहेज लाने से मना किया तो आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
लुधियाना, जेएनएन। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बिहार के जिला भागलपुर के गांव लोधीपुर निवासी मोहम्मद कमर व उसकी मां गहौर परवीन के रूप में हुई। पुलिस ने सराभा नगर निवासी रुकसाना की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने सितंबर 2020 में पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश होकर आरोपित के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी। सीपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि मार्च 2018 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद ही पति व सास दहेज लाने के लिए उसे परेशान करने लगा। जब उसने दहेज लाने से मना किया तो आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके चलते उसको पुलिस के शरण में आना पड़ा।
मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। बलजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को बिहार रवाना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-Coronavirus: सीएम कैप्टन अमरिंदर चेताया-काेराेना महामारी की दूसरी लहर से लाेग रहें सतर्क
पहले गनमैन परेशान थे, अब विधायक सिमरजीत बैंस, पढ़ें लुधियाना की अाैर राेचक खबरें
लुधियाना में ट्रक की टक्कर से पिचकी कार, तस्वीरों में देखिए...कैसे बची एक परिवार के 3 लोगों की जान