स्टेशन पर छोड़ने के बहाने होटल ले जाकर महिला से की अश्लील हरकत
महिला अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से वापस आते समय रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर आरोपी महिला को होटल ले गया। वहां उसने अश्लील हरकत की।
जेएनएन, लुधियाना। चंदर लोक कॉलोनी निवासी महिला ने लाडवा कुरुक्षेत्र निवासी रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा थाना जोधेवाल में शिकायत दी है। हालांकि महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में करीब एक महीने का वक्त लगा दिया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि 18 जून को वह अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर लाडवा कुरुक्षेत्र गई थी। वहां से वापस आते समय रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर आरोपी महिला को ट्रेन की टिकट दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया।
यह भी पढ़ें: सेक्टर-43 से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बस स्टैंड के बाहर लोगों को फंसाती थी महिलाएं
वहां बच्चों को नीचे छोड़कर वह टिकट लेने के बहाने उसे होटल के कमरे में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के अनुसार वह आरोपी को धक्का देकर किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद उसने लुधियाना पहुंचकर मामले की जानकारी पति को दी।
उन्होंने बस्ती जोधेवाल पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत देने के बाद करीब एक महीने तक वह थाने के चक्कर काटती रहीं, तब अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में आप नेता अंतर्मन की आवाज पर करें मतदान : गांधी
महिला के आरोप निराधार हैं। पुलिस के पास कल ही शिकायत आई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर विजय कुमार, एसएचओ थाना बस्ती जोधेवाल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।