यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana News: खुद की पत्नी और मौसेरे भाई का पर्दाफाश करने के लिए खुद पर करवाया हमला, जांच में आई सच्चाई सामने
लुधियाना मुंडियां इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने फ़िल्मी अंदाज में अपनी पत्नी और ...और पढ़ें

लुधियाना, एएनआई: लुधियाना मुंडियां इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने फ़िल्मी अंदाज में अपनी पत्नी और मौसेरे भाई को फ़साने के लिए खुद पर हमला कर डाला। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि पति ने अपनी पत्नी और अपने मौसेरे भाई के अवैध संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए रची साजिश के तहत खुद पर हमला करवाया।
10 दिसंबर को सामने आया था फायरिंग का मामला
लुधियाना में हुई एक पुलिस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मुंडियां इलाके के जीटीबी नगर में 10 दिसंबर को एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया था। अजय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में हमले का आरोप लगाया था कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी और मौसी के बेटे के साथ मिलकर साजिश रची, जिसके बाद पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की थी। पुलिस जांच के बाद चार आरोपितों को पकड़ा गया। कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने कहा है कि पांचवा आरोपित अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले का हुआ खुलासा
इस मामले की जांच के दौरान अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज जुटाए, जिसके बाद पुलिस को इसके पीछे की असली कहानी का पता चला। पुलिस के अनुसार, पूरी साजिश खुद अजय कुमार ने रची थी ताकि वह अपनी पत्नी और मौसी के बेटे का पर्दाफाश कर सके।
