यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना के ताजपुर चौक-टिब्बा रोड फ्लाईओवर एक हिस्सा नवंबर तक हो जाएगा तैयार, खोदाई व स्लैब बनाने का काम शुरू
शहर के लाेगाें काे बड़ी राहत मिल सकती है। जनवरी में 2020 फ्लाईओवर का काम शुरू करवाया गया था। कोरोना ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ताजपुर चौक व टिब्बा रोड कट पर बनने वाले फ्लाईओवर का काम नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने तेज कर दिया है। अथारिटी का दावा है कि नवंबर तक एक हिस्से का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद एक हिस्से से यातायात की आवाजाही शुरू हो सकती है। जबकि दूसरे हिस्से को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2022 रखा गया है। पिछले जनवरी में 2020 फ्लाईओवर का काम शुरू करवाया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के कारण बीच में रफ्तार धीमी हो गई थी लेकिन अब फिर इसमें तेजी लाई गई है।

किरपाल आश्रम के सामने रिटेनिंग वाल के लिए खुदाई करते हुए पोकलेन मशीन। फोटो सुरेश
समराला चौक से बस्ती जोधेवाल चौक की ओर बनने वाले हिस्से की रिटेनिंग वाल के लिए खोदाई हो गई है। पिलरों के लिए भी खोदाई की जा रही है। स्लैब भी मौके पर तैयार किए जा रहे हैं। इस हिस्से पर किरपाल आश्रम के सामने भी रिटेनिंग वाल का काम शुरू हो गया है। दूसरी ओर पानी की निकासी के लिए बनाई गई ड्रेन को भी शिफ्ट करने का काम लगभग अंतिम चरण में है। इस हिस्से के निर्माण के लिए एनएचएआइ ने हाईवे के मुख्य रोड ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया। ट्रैफिक सर्विस लेन पर शिफ्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें-फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस ने 11 और लोगों को किया गिरफ्तार, गिरोह के किंगपिन भी काबू
राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है फ्लाईओवर
यह फ्लाईओवर पूर्वी हलके के लिए महत्वपूर्ण है। विधायक व दूसरी पार्टियों के नेता इसके लिए एनएचएआइ के अधिकारियों पर लगातार दवाब बनाते रहे हैं। इससे हलके के 10 से अधिक वार्डों के लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक संजय तलवाड़ और कांग्रेस के ही नेता दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला इसका क्रेडिट लेते रहे हैं। विधायक संजय तलवाड़ चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले फ्लाईओवर के एक हिस्से का काम पूरा हो जाए तो वह इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखा सकें।
