विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में खन्ना के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, दो साल पहले वर्क परमिट पर गया था विदेश

By Rohit KumarEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 04:19 PM (IST)

लुधियाका में खन्ना के गांव चकोही के युवक गुरप्रीत सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ...और पढ़ें

लुधियाका में खन्ना के गांव चकोही के युवक गुरप्रीत सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लुधियाका में खन्ना के गांव चकोही के युवक गुरप्रीत सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

खन्ना, जेएनएन। खन्ना में गांव चकोही के युवक गुरप्रीत सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त गुरप्रीत एक स्टोर में काम कर रहा था। बता दें कि पहले भी इस स्टोर में लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। गांव चकोही के सरपंच गुरदर्शन सिंह ने बताया कि युवक गुरप्रीत सिंह (31) पुत्र जसवंत सिंह करीब दो साल पहले वर्क परमिट पर अमेरिका गया था। वह अमेरिका के शहर सैक्रामेंटो में सेवन इलेवन स्टोर में नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें -   पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का ईनामी लक्खा सिधाना

सोमवार की शाम भारतीय समय के अनुसार 5 बजे स्टोर में एक युवक से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि उस युवक ने गुरप्रीत को गोली मार दी। गुरप्रीत के साथी उसे अस्पताल लेकर गए। रात 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  मंडी गोबिंदगढ़ के गांव अंबे माजरा में गलत तरीके से क्रासिंग कर रहे टिप्पर से टकराई जीप, छह महिलाएं घायल

पत्नी से चल रही थी बात

जानकारी के अनुसार वारदात से कुछ समय पहले ही गुरप्रीत की फोन पर अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर से बात चल रही थी। इस दौरान उसकी आरोपित से बहस शुरू हो गई तो गुरप्रीत ने अपनी पत्नी को कुछ समय बाद फोन करने की बात कह फोन काट दिया। काफी देर जब उसका फोन नहीं आया तो पत्नी ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन फोन उठाया नहीं गया।

इसके बाद परिवार ने किसी और परिचित को फोन कर गुरप्रीत से बात कराने को कहा। इस पर देर रात परिचित ने गुरप्रीत की हत्या की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत की शादी 6 साल पहले ही हुई थी और उसकी एक 5 साल की बच्ची भी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।