विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Weather Update: सुबह से चल रही ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, 15 डिग्री पहुंचा तापमान

By Asha Rani Edited By: Deepika
Published: Fri, 21 Oct 2022 09:05 AM (IST)

Ludhiana Weather Update लुधियाना में माैसम बदल रहा है। सुबह और रात के समय अब ठंड महसूस होने लग गई ...और पढ़ें

लुधियाना में सुबह से ठंडक का अहसास हो रहा है। (सांकेतिक)
लुधियाना में सुबह से ठंडक का अहसास हो रहा है। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update: शहर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। माैसम फिर करवट ले रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन का अहसास हो रहा है। सुबह आठ बजे पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं  एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 के स्तर पर था। अन्य दिनों के मुकाबले एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिक रहा।

अगले तीन दिनों तक शहर में खिलेगी धूप

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक शहर में धूप खिली रहेगी। हालांकि इस दौरान दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल से आने वाले ठंडी हवाओं के चलते मौसम ठंडा होगा। वहीं इस सप्ताह भी वर्षा के आसार नहीं है।

पठानकाेट में वर्षा के साथ गिरे ओले

इससे पहले वीरवार को पठानकाेट के नरोट जयमल सिंह एवं बमियाल क्षेत्र में वर्षा के साथ ओले गिरे। वहीं लुधियाना में दिन की शुरूआत बादल छाए रहने के साथ हुई। बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे ठंडक बरकरार रही। दिन जैसे-जैसे बढ़ता गया, धूप भी खिल गई। इस दिन अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धीमी गति से हवा चलने का सिलसिला बरकरार

सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत और शाम के समय 55 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार मौसम साफ रहेगा। वहीं इस दौरान धीमी गति से हवा चलने का सिलसिला बरकरार रहेगा। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह के बाद तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना में शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल, 19 में से मात्र छह ब्लाक में ही BPOs; बाकी पद खाली

यह भी पढ़ेंः- Sanskarshala: प्रिंसिपल नीरू कौड़ा का संदेश, उसूलों पर कायम रहें, सकारात्मक विचार वाले रखें दोस्त