Move to Jagran APP

लुधियाना के व्यापारियों की मांग- केंद्र व राज्य सरकारें जल्द बनाएं व्यापार कल्याण बोर्ड

राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी आयकर जीएसटी सरलीकरण की समस्या आज व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। 2017 में जब से जीएसटी लागू हुआ है तब से सरकार की ओर से उसमें एक हजार के करीब संशोधन किए गए हैं।

By DeepikaEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 12:49 PM (IST)
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक। (जागरण)

लुधियाना। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि व्यापारियों के हितों को देखते हुए जल्द व्यापार कल्याण बोर्ड बनाएं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि पूरे देश में व्यापारियों की समस्याएं एक जैसी है। इसमें राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रदेशिक आदि समस्याएं है, जिनसे व्यापारी वर्ग हमेशा ही जूझता रहा है।

loksabha election banner

सरकारी अधिकारियों को भी जीएसटी के बारे में पूरा ज्ञान नहीं

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी, आयकर, जीएसटी सरलीकरण की समस्या आज व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। 2017 में जब से जीएसटी लागू हुआ है तब से सरकार की ओर से उसमें एक हजार के करीब संशोधन किए गए हैं, जिससे साबित होता है कि सरकारी अधिकारियों को भी अभी जीएसटी के बारे में पूरी तरह से ज्ञान नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय समस्याओं से बढ़ रहे पेट्रोल के दाम

वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय समस्याओं जैसे रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महंगाई चरम सीमा पर है। वहीं प्रदेशिक समस्याओं में ट्रेड से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती है, जिसमें व्यापारियों की समस्याएं प्रदेश सरकार की ओर से ना सुनने पर धरने प्रदर्शन किए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः- रात 2 बजे पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुस रहे ड्रोन पर बीएसएफ की फायरिंग, अंधेरे का लाभ उठाकर लौटा

पंजाब में हो रही व्यापारियों की अनदेखी

उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाना चाहिए, जिसमें उद्योगपति व्यापारियों के साथ सरकारी अधिकारी भी होने चाहिए जो व्यापारियों की समस्याओं के प्रति तत्पर हो। राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए उनकी सारी मांगे मान ली। परंतु व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है।

पंजाब सरकार को दी चेतावनी- संगरूर चुनाव में आप का करेंगे बायकाट

उन्होंने भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यापारियों की मांगे ना मानी तो व्यापारी 23 जून को संगरूर में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी का बायकाट करेंगे। जो व्यापारियों के हित की बात करेंगे व्यापारी उस पार्टी को विजयी बनाएंगे। पंजाब की सत्ता में व्यापारियों का सबसे बड़ा हाथ है। परंतु भगवंत मान सरकार ने अपने दो महीने के कार्यकाल में व्यापारियों के हाथ में सिर्फ बाबाजी का ठुल्लू ही दिया है। इस मौके सचिव सुरिंदर अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, स्वराज कपूर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.