यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना के जगराओं में पोस्टमैन की गला रेत कर हत्या, शव को सूए में फेंक गए हत्यारे
राजकुमार जगराओं के बड़े डाकघर में पोस्टमैन की ड्यूटी करता था। उसकी पत्नी नगर कौंसिल जगराओं में सफाई कर्मचारी के ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जगराओं। यहां जगराओं में अड्डा रायकोट के नजदीक 7 नंबर चुंगी पर भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाले पोस्टमैन राजकुमार उर्फ राजू की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बाद में हत्यारे ने उसका शव मोगा जिले के गांव ढुढीके से अजीतवाल को जाते हुए रास्ते पर पुल सुआ से बरामद हुआ।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार की अज्ञात व्यक्तियों ने गला रेत कर हत्या की है। उसके शव को वहां पर आसपास के लोगों ने सुबह सूए से बाहर निकाला और थाना अजीतवाल की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस पूरी घटना की वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। उसके बाद जगराओं में राजकुमार के कत्ल होने की खबर उसके घर पर पहुंची। थाना अजीतवाल की पुलिस पार्टी भी राजकुमार के घर जांच के लिए पहुंची। उसकी पहचान होने के बाद राजकुमार के घरवाले और अन्य गणमान्य उसका शव लेने के लिए थाना अजीतवाल गए।
राजकुमार पुत्र रखा राम जगराओं के बड़े डाकघर में पोस्टमैन की ड्यूटी करता था। उसकी पत्नी नगर कौंसिल जगराओं में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात हैं। शनिवार को राजकुमार रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया लेकिन ड्यूटी खत्म होने के बाद घर नहीं पहुंचा। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे तो सुबह उसकी मौत की खबर घर तक पहुंची।
