विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में दिखा घोड़ेनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा, बीएसएफ ने गिराया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 11:24 AM (IST)

पाकिस्तान की सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में एक बार फिर घोड़ेनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा दिखा। बीएसएफ के जवानों ने सक्रियता ...और पढ़ें

बमियाल सेक्टर से बरामद घोड़ेनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा।
बमियाल सेक्टर से बरामद घोड़ेनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा।

संवाद सहयोगी, बमियाल। बमियाल सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बरा मिला है। गुब्बारे के साथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। घटना शनिवार रात करीब 9:00 बजे की है। बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की पिंडा पोस्ट पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक वस्तु उड़ती हुई भारत की सीमा में दाखिल होते देखी।

ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए उस वस्तु को गिरा लिया। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद हुआ गुब्बारा घोड़े की शक्ल के आकार का था।

बता दें, इससे पूर्व में भी बमियाल सेक्टर में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह गुब्बारा बच्चों का खिलौना हो सकता है, जो पाकिस्तान से उड़कर भारतीय सीमा में पहुंचा है। बमियाल पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी गुब्बारा भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था, जिसे बीएसएफ जवानों की ओर से गिराकर जांच की गई। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।