Move to Jagran APP

Crime In Ludhiana: लुधियाना पुलिस ने भगाेड़ाें पर कसा शिकंजा, 6 आरोपितों के खिलाफ 5 केस दर्ज

Crime In Ludhiana विभिन्न मामलों में नामजद हुए 6 आरोपित अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गए जिसके चलते अदालतों ने उन्हें भगाेड़ा करार दे दिया। अब संबंधित थानों की पुलिस ने उनके खिलाफ 5 केस दर्ज किए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:42 AM (IST)
लुधियाना पुलिस ने भगाेड़ाें के खिलाफ किया केस दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Crime In Ludhiana: विभिन्न मामलों में नामजद हुए 6 आरोपित अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गए, जिसके चलते अदालतों ने उन्हें भगाेड़ा करार दे दिया। अब संबंधित थानों की पुलिस ने उनके खिलाफ 5 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना जमालपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव डाली निवासी अमरपाल तथा निर्दोष कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया।

loksabha election banner

एएसआइ बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सितंबर 2014 में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2017 को अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार दे दिया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने शिमलापुरी स्थित मैट दी चक्की स्थित गली नंबर 1 निवासी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ जगपाल सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ 2003 में केस दर्ज हुआ था, जिसमें 2006 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया।

थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी प्रकाश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई पवितर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ 2003 में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2021 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने ही उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव मंडरावा मेहराजगंज निवासी पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया।

एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ 2005 में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2008 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने ही बिहार के जिला बेतिया के गांव श्रीनगर निवासी बली यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ रेशम सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ 2006 में केस दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने 2010 में उसे भगोड़ा करार दे दिया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में पत्नी से तलाक के बाद साली से बने प्रेम संबंध तो कर दिया साढ़ू का कत्ल, खेत से लाश बरामद

यह भी पढ़ें-Misdeed in Ludhiana: महिला से दुष्कर्म के बाद पैदा हुई बच्ची से डीएनए मैच, दो दोस्त गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.