लापरवाही: लुधियाना में कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सिविल अस्पताल में घूमता रहा मुंशी, लोगों में रोष
लुधियाना में वीरवार को कोरोना के कुल 340 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इसमें सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात मुंशी भी संक्रमित मिला था। पाजिटिव आने के पश्चात मुंशी वीरवार की शाम वह अस्पताल में खुले में घूमता रहा।
लुधियाना, जेएनएन। देखने में आ रहा है कि कई लोग पाजिटिव आने के बावजूद खुद को आइसोलेट नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग ही कोरोना कैरियर बन रहे हैं। वीरवार को महानगर में कोरोना के कुल 340 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इसमें सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात मुंशी भी संक्रमित मिला था। पाजिटिव आने के पश्चात मुंशी वीरवार की शाम वह अस्पताल में खुले में घूमता रहा।
इसके बाद वह शुक्रवार की सुबह दोबारा से अस्पताल में आया और इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। इसको अस्पताल में काफी चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने इस पर रोष जताया। वहीं मुंशी के पाजिटिव आ जाने के बाद चौकी इंचार्ज सहित अन्य एएसआइ ने भी खुद को घर पर एकांतवास कर लिया है। शनिवार को जांच करवाएंगे।
महिलाओं पर भारी पड़ रहा कोरोना
शुक्रवार को कोरोना से दस मौतें हुई हैं। इनमें पांच लुधियाना, एक होशियारपुर, एक पटियाला, एक मुंबई, एक नवांशहर और एक जिला जालंधर से संबंधित रही है। जिले में कोरोना महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। लुधियाना जिले में दम तोड़ने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पायल की 52 वर्षीय महिला ने डीएमसी, साहनेवाल खुर्द की 57 वर्षीय महिला ने एसपीएस अस्पताल, हैबोवाल खुर्द की 69 वर्षीय महिला ने एमओएच, दोराहा की 60 वर्षीय महिला ने सिद्धू अस्पताल और मानकवाल के 77 वर्षीय पुरुष ने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ा है। लुधियाना में कोरोना का आंकड़ा अब 32476 तक पहुंच गया है और दम तोड़ने वालों की संख्या 1103 हो गई है। एक्टिव केस 2568 हो गए हैं। इस समय 1831 लोग होम आइसोलेशन में है जबकि 34 लोग सरकारी और 313 लोग निजी अस्पतालों में उपाचाराधीन हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें