Move to Jagran APP

Ludhiana News: निगम चुनाव से पहले ही फिर विवादों में पूर्व विधायक बैंस, पार्क बनने से रोकने पर साथी नामजद

लुधियाना शहर के सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Mon, 21 Aug 2023 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 02:31 PM (IST)
Ludhiana News: निगम चुनाव से पहले ही फिर विवादों में पूर्व विधायक बैंस, पार्क बनने से रोकने पर साथी नामजद

लुधियाना, जागरण संवाददाता। शहर के सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले लोक इंसाफ पार्टी (Lok Insaaf Party) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस (Simranjeet Bains) के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

काम बंद करने की दी थी धमकी

बता दें कि रजिंदर कौर छीना के विधानसभा क्षेत्र में ईशर नगर से सिमरन पैलेस तक ग्रीन पार्क बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां के ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को जब वहां पर काम चल रहा था तभी निशान सिंह अपने साथ 30 के करीब लोगों को लेकर पहुंचा और वहां काम करने वाले मजदूरों से कहा कि वह पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथी हैं। लेबर का काम कर रहे सत्रुघन कुमार को धमकाया गया कि वह यह काम बंद कर चला जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे।

गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास

यही नहीं वहां बैठने के लिए बनाए जा रहे थड़े को तोड़ दिया गया और मजदूर से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मजदूर के बयानों पर निशान सिंह और उसके करीब 30 अज्ञात साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.