यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2021 Celebration: लुधियाना में रातभर शहर को साफ करने में जुटे रहे अफसर व निगम मुलाजिम
Diwali 2021 Celebration निगम की टीम ने ओल्ड जीटी रोड से पहले मिट्टी साफ की और उसके बाद सड़क धोयी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Diwali 2021 Celebration: मेयर बलकार सिंह संधू व कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने दीवाली से पहले शहर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम शुरू की। 3 दिन से नगर निगम अफसर व कर्मचारी दिन रात शहर की सफाई में जुटे हैं। मंगलवार देर रात जोन ए के जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों व हेल्थ ब्रांच के नोडल अफसर अश्वनी सहोता खुद सड़कों पर उतरे और सफाई करवाई।

सेकेंडरी डंप पर कूड़ा लिफ्टिंग का जायजा लेते हुए सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा। (जागरण)
निगम की टीम ने ओल्ड जीटी रोड से पहले मिट्टी साफ की और उसके बाद सड़क धोयी ताकि धूल न उठे। जसदेव सिंह सेखों ने बताया कि जोन ए में सफाई कर्मी व अधिकारी देर रात तक सफाई अभियान में जुटे रहे। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने सेकेंडरी डंपों पर कूड़ा लिफ्टिंग का जायजा लिया। सीनियर डिप्टी मेयर ने फील्डगंज, पुरानी जेल व हरचरण नगर के सेकेंडरी डंपों की जांच की।
यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: किसानों के लिए खुशखबरी, धान की कटाई में नहीं आएगा अडंगा; एक हफ्ते तक खिलेगी तेज धूप
पुरानी जेल के अंदर बने डंप से कूड़ा नहीं हुआ था लिफ्ट
पुरानी जेल के अंदर बने कूड़ा डंप से समय पर कूड़ा लिफ्ट नहीं हुआ था जिसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर ने मौके पर अफसराें को बुलाकर कूड़े की लिफ्टिंग करवाई। वहीं हरचरण नगर में भी देरी से कूड़ा लिफ्ट हुआ। सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि दीवाली के दिन भी कूड़े की लिफ्टिंग जारी रहेगी। गाैरतलब है कि शहर के कई इलाकाें में सफाई-व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम केवल त्याेहाराें के मद्देनजर ही सफाई अभियान चलाता है। इसके बाद फिर वही स्थिति हाे जाती है। लाेगाें ने नगर निगम से हर राेज शहर की सफाई करवाने की मांग की है।
