Move to Jagran APP

लुधियाना नगर निगम ने रिहायशी एरिया में बन रही 7 दुकानों को तोड़ा, बिना नक्शा पास कर किया था निर्माण

लुधियाना नगर निगम ने अवैध इमारताें पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर शाम काे अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते निगम बिल्डिंग ब्रांच ने सात दुकानों को तोड़ दिया। निगम ने बताया कि आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 10 Sep 2022 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2022 08:10 PM (IST)
लुधियाना नगर निगमं ने अवैध इमारतें ताेड़ी। (जागरण)

जागरण संवाददाता लुधियाना। अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते शुक्रवार शाम को निगम बिल्डिंग ब्रांच ने सात दुकानों को तोड़ दिया। रिहायशी एरिया में सात दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। जोकि पूरी तरह से अवैध था। क्योंकि रिहायशी एरिया में किसी तरह का कामर्शियल निर्माण नहीं हो सकता है।

loksabha election banner

हेड ड्राफ्टमैन एमएस बेदी ने जानकारी देते बताया कि महानगर के वृंदावन रोड पर किसी व्यक्ति की तरफ से एक साथ सात दुकानों को निर्माण शुरू किया गया था। इसकी शिकायत मिलते ही तुरंत टीम को मौका चेक करने के लिए भेजा गया। वहां जाकर देखा कि रिहायशी एरिया में दुकानों का निर्माण चल रहा था। निगम टीम ने तुरंत जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर सभी दुकानों की नींव को तोड़ दिया है। बिल्डिंग मालिक को साफ कर दिया है कि इस एरिया में किसी तरह का कामर्शियल निर्माण नहीं हो सकता है। अगर घर भी बनाना है तो पहले निगम से नक्शा पास करवाना जरूरी है।

निगम कमिश्नर ने चल रहे विकास कार्यों का जायजा

निवार को निगम कमिश्नर डाक्टर शेना अग्रवाल ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल कमिश्नर आदित्या डेचवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाए। किसी काम की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जहां पर भी कोई कमी दिखाई दे उस ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शेना अग्रवाल ने सबसे पहले जगराओं ब्रिज से लेकर रेलवे स्टेशन रोड का जायजा लिया, यहां पर सड़क के दोनों तरफ टूटी रेलिंग व सफाई पर फोक्स करने के लिए कहा।

इसके साथ जितने भी चौराहें है उनकी ब्यूटीफिकेशन पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। निगम कमिश्नर ने गिल रोड पर चल रहे सड़क निर्माण का जायजा भी लिया। अधिकारियों को साफ कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शहर की सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाने के लिए कहा। ताकी ज्यादा से ज्यादा हरयाली देखने को मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.