Move to Jagran APP

Ludhiana News: 10 फरवरी को होगी लुधियाना नगर निगम हाउस की बैठक, सिर्फ दो प्रस्ताव होंगे पेश

लुधियाना नगर निगम जनरल हाउस की बैठक दस फरवरी को होने जा रही है। इस बार भी सदन कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्य तौर पर बुलाया जा रहा है इसलिए सदन की बैठक में सिर्फ दो प्रस्तावों को रखा जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Wed, 08 Feb 2023 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 10:02 AM (IST)
Ludhiana News: 10 फरवरी को होगी लुधियाना नगर निगम हाउस की बैठक, सिर्फ दो प्रस्ताव होंगे पेश
10 फरवरी को होगी लुधियाना नगर निगम हाउस की बैठक, सिर्फ दो प्रस्ताव होंगे पेश

लुधियाना,जागरण संवाददाता। नगर निगम जनरल हाउस की बैठक दस फरवरी को होने जा रही है। इस बार भी सदन कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्य तौर पर बुलाया जा रहा है, इसलिए सदन की बैठक में सिर्फ दो प्रस्तावों को रखा जा रहा है। इसमें 800 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बीच आड़े आ रही उम्र सीमा का पहला प्रस्ताव होगा। इसके बाद ग्लाडा की तरफ से पक्खोवाल रोड स्थित कॉलोनियों को निगम के सीवरेज लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव होगा। निगम की तरफ से इसके लिए 47.34 करोड़ रुपये देने की मांग रखी गई है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें  Patiala News: पटियाला के इस अस्पताल में अवकाश पर डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड सुविधा पर लगा ‘ताला’

गौरतलब है कि, नगर निगम में 3,593 कच्चे कर्मचारियों सरकार ने बीते साल पक्का करने की हरी झंडी दी थी। कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि लगभग 800 कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी उम्र 42 साल से ज्यादा हो चुकी है। सरकारी नियमों के अनुसार 42 साल के बाद किसी व्यक्ति को पक्के तौर पर नौकरी नहीं दी जा सकती है। इस बाबत वो निकाय मंत्री से भी मिले थे। सरकार ने यह फैसला दिया कि निगम सदन इस प्रस्ताव को पारित कर उनके पास भेजे। 10 फरवरी को हाउस में इस प्रस्ताव को पारित किया जाएगा।

कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का करने की मांग

चार सौ अन्य कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का करने का प्रस्ताव आने की है संभावना है। निगम हाउस की खबर लगते ही मुलाजिम यूनियन सक्रिय हो चुकी है, क्योंकि उनकी एक मांग यह भी है कि बीते लंबे समय से काम कर रहे बेलदार, माली व ड्राइवर को पक्का नहीं किया जा सका है। इन कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। एसोसिएशन की तरफ से 400 कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव भी सरकार के पास भेजने के लिए कहा जा रहा है। संभावना है कि निगम हाउस में सप्लीमेंट्री प्रस्ताव के तौर पर इसे रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें Punjab News: 2176 करोड़ का बजट पास, इस बार कोई नया टैक्स नहीं; चंडीगढ़ नगर निगम लांच करेगा बांड

जुड़ चुकी है सीवरेज लाइन

ग्लाडा की तरफ से तैयार की गई 18 कॉलोनियों की सीवरेज लाइन नगर निगम की मेन लाइन के साथ जुड़ चुकी है। निगम ने इन कालोनी का 47.34 करोड़ रुपये एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी) देने की मांग रखी है। वहीं जिन कॉलोनियों को निगम ने टेकओवर करना है, उसके लिए अलग से 77 लाख रुपये देने की मांग रखी गई है। इस प्रस्ताव को निगम हाउस में पेश किया जाएगा। बता दें कि, ग्लाडा को 18 कॉलोनियों का 47.34 करोड़ ईडीसी चार्ज देना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.