विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेअंत सिंह के बुत पर खालिस्तान के नारे लिखने पर भड़के सांसद बिट्टू, बाेले-पन्नू में हिम्मत है तो सामने आकर करे बात

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2022 05:17 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने पर लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ...और पढ़ें

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व गुरपतवंत सिंह पन्नू। (फाइल फाेटाे)
लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व गुरपतवंत सिंह पन्नू। (फाइल फाेटाे)

सचिन आनंद, खन्ना (लुधियाना)। जालंधर में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने पर लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भड़क गए हैं। बिट्टू ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू काे चुनाैती दी है कि अगर हिम्मत है ताे सामने आकर बात करे।

गाैरतलब है कि रविवार काे जालंधर में बेअंत सिंह के बुत पर देशविराेधी नारे लिखने के साथ ही पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य को सार्वजनिक रूप से बम से उड़ाने की धमकी दी है। लुधियाना से सांसद एवं बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत सिंह बिट्टू ने पन्नू को चुनौती दी है।

बेअंत सिंह के बुत पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखना कायरता की निशानी

बिट्टू दोराहा में अपने दादा के बुत पर फूल चढ़ाने पहुंचे और कहा कि पन्नू में हिम्मत है तो सामने आए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पन्नू आई गीदड़ धमकियों से डरने वाला नहीं है। दोराहा में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत पर फूल चढ़ाने पहुंचे सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि जालंधर में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखना कायरता की निशानी है। पन्नू में हिम्मत है तो सामने आकर बात करे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बेअंत सिंह की पुण्यतिथि 31 अगस्त को घर-घर में मनाएंगे

बिट्टू ने कहा कि बेअंत सिंह की पुण्यतिथि 31 अगस्त को घर-घर में मनाई जाएगी। किसी में हिम्मत हो तो रोक ले। बेअंत सिंह ने पंजाब की सुख और शांति के लिए कुर्बानी दी है। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। पन्नू की हरकत देश विरोधी ताकतों की बौखलाहट भी दिखाती है। गाैरतलब है कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले भी पन्नू पर निशाना साधते रहे हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश, जालंधर में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे खालिस्तानी नारे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।