यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश, जालंधर में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे खालिस्तानी नारे
जालंधर में एक बार फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले है। आरोपितों ने पोस्टर पर सीएम मान के मुंह ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जालंधर। महानगर के संविधान चौक में पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के फ्लेक्स बोर्ड पर देर रात शरारती तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख माहौल खराब करने की कोशिश की है। सुबह होते ही इसकी सूचना जब पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्प्रे पेंट से लिखे स्लोगन को मिटा दिया और संविधान चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री मान के जालंधर पहुंचने से पहले शरारती तत्वों ने लिखे खालिस्तानी स्लोगन
बता दें की खेला वतन पंजाब दिया का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पंजाब भगवान सिंह मान कल जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उसके आने से पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। गौरतलब है इससे पहले भी जब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान वोल्वो बसों को हरी झंडी देने के लिए जालंधर बस स्टैंड पहुंचे थे। उस दिन भी श्री देवी का मंदिर के सामने दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखे गए थे।
स्लोगन मिलने के बाद और सक्रिय हुई पुलिस
मुख्यमंत्री पंजाब भगवान सिंह मान के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। और हर चौक हर रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
स्लोगन लिखे जाने के बाद शिवसेना समर्थकों ने दिखाया रोष
खालिस्तानी स्लोगन लिखने के बारे में जब शिवसेना समर्थकों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्लोगन लिखे जाने की निंदा की। पुलिस से अपील की कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करें हैं उन्हें बख्शा ना जाए। इस दौरान मौके पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई।
