यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना के Mayor बलकार संधू का नगर निगम जाेन सी में छापा, एक घंटा दफ्तर में बैठे रहे; कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियों और अफसरों को हिदायतें जारी की है कि वह 900 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता लुधियाना। मेयर बलकार संधू ने कर्मचारियों की हाजिरी चेक करने के लिए सुबह 9:00 बजे नगर निगम के जोन सी दफ्तर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी गिनती में कर्मचारी नदारद मिले। मेयर करीब एक घंटे तक दफ्तर में बैठे रहे और देरी से आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते रहे। मेयर ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा की अगली छापेमारी में अगर कर्मचारी इसी तरह लेट आए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी कर्मचारियों और अफसरों को हिदायतें जारी की है कि वह 9:00 बजे अपने अपने दफ्तरों में पहुंच जाएं। उन्होंने बताया की नगर निगम जोन 3 दफ्तर में कर्मचारियों के देर से आने की सूचना उनके पास थी इसलिए उन्होंने मंगलवार सुबह जॉन सी में छापा मारा। उन्होंने बताया की 9:00 बजे कुछ गिने-चुने कर्मचारी ही दफ्तर पहुंचे थे। उनसे जब बाकी कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई तो कर्मचारियों ने कुछ साथियों के छुट्टी पर होने की बात कही। जबकि कुछ कर्मचारी बिना बताए ही छुट्टी पर थे।
यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में अगले 3 दिन तक बिजली संकट रहेगा बरकरार, 2 से 6 घंटे तक लग रहे कट
वार्निंग नोटिस जारी करने के आदेश
मेयर संधू ने बताया कि जोनल कमिश्नर से सभी कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी है और उनको वार्निंग नोटिस जारी करने को कहा है। मेयर ने बताया कि आगे भी इस तरह की छपेमारी जारी रहेगी। मेयर ने बताया कि अफसरों से हाजरी की क्रॉस चेकिंग भी करवाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने जोन डी में भी छापा मारा था और जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने जोन ए में चेकिंग की थी।
