विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में हथौड़ा मार पत्नी की हत्या, बेटी को किया जख्मी, भतीजे को फोन कर नहर में कूदा कारोबारी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2021 12:30 PM (GMT+05:30)

शेरपुर कलां एरिया से खौफनाक खबर आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने हथौड़ा से वार कर पत्नी का ...और पढ़ें

लुधियाना में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है।
लुधियाना में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है।

लुधियाना, जेएनएन। जिले के शेरपुर कलां एरिया से खौफनाक खबर आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने हथौड़ा से वार कर पत्नी का कत्ल कर दिया। बेटी को भी हथौड़ा मारा है। वह गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों को मरा समझकर बाद में उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शेरपुर कलां का प्यारा सिंह (52) खाने-पीने की रेहड़ी लगाता था।

नहर में छलांग लगाने से पहले भतीजे को फोन कर कहा- सब कुछ खत्म हो गया

वहीं, पुलिस को दोराहा नहर के पास व्यक्ति की एक्टिवा और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में व्यक्ति की तलाश कर रही है। व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाने से पहले अपने भतीजे गुरप्रीत को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी और उसने बताया कि वह खुद खुदकुशी करने लगा है।

यह भी पढ़ें - जालंधर नगर निगम में गूंजे 'मोटू-पतलू' के कारनामों के चर्चे, यहां देखें शिकायतों की पूरी लिस्ट

खाने-पीने की रेहड़ी लगाता था प्यारा सिंह

प्यारा सिंह ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में पत्नी स्वर्ण कौर और बेटी राजदीप कौर पर हथोड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद घर को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। जिसके कुछ समय के बाद प्यारा सिंह ने अपने भतीजे को बताया कि सबकुछ खत्म हो चुका है। उसने घर के बाहर पत्थर के नीचे घर की चाबी रखी होने की बात कही। जिसके बाद उसने बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। इस दौरान गुरुप्रीत ने घर में पहुंच पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर का ताला तोड़ अंदर देखा तो प्यारा सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर की मौत हो चुकी थी जबकि उनकी बेटी तड़प रही थी। पुलिस ने तुरंत उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम मौके पर

मामले की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस, एसीपी दविंदर चौधरी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच महिला के शव के पास खून से लतपथ एक हथोड़ा बरामद किया। जिसे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।