विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर नगर निगम में गूंजे 'मोटू-पतलू' के कारनामे, यहां देखें शिकायतों की पूरी लिस्ट

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2021 11:59 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 04:09 PM (IST)

जालंधर में नगर निगम की टाउन प्लानिंग एंड बिल्डिंग एडहाक कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस के दो नेताओं पर बिल्डिंग ...और पढ़ें

जालंधर में मोटू-पतलू नाम के पार्षद और पार्षद पति के चर्चे हैं।
जालंधर में मोटू-पतलू नाम के पार्षद और पार्षद पति के चर्चे हैं।

जालंधर, जेएनएन। शहर में आजकल मोटू-पतलू के चर्चे हैं। यहां टीवी पर आने वाले बच्चों के पसंदीदा कार्टून की बात नहीं हो रही बल्कि जालंधर शहर में भ्रष्टाचार के नए चेहरों की हो रही है। दोनों कांग्रेस के नेता हैं। इन पर बिल्डिंग मालिकों से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और अवैध निर्माण करने और करवाने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। वीरवार को नगर निगम की टाउन प्लानिंग एंड बिल्डिंग एडहाक कमेटी की मीटिंग में दो नेताओं के खिलाफ सुबूत दिए गए हैं। अभी इन नेताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं पर इनकी जोड़ी चर्चित हो गई है। 

यह भी पढ़ें - अमृतसर में 24 लाख की लूट, दो लुटेरों ने सुबह 4 बजे पिस्तौल दिखा बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की लूटपाट

इनमें से एक पार्षद है तो दूसरा एक पार्षद का पति। आरोप है कि दोनों ना सिर्फ अवैध इमारतें बनाने वालों से 2 करोड़ की रंगदारी वसूली है बल्कि खुद भी कई जगह अपनी अवैध इमारतें बनाई हैं। एडहाक कमेटी की मीटिंग अधिकारियों को इन दोनों नेताओं की बनाई गई अवैध इमारतों, सरकारी जमीन पर हुए कब्जों की लिस्ट भी दी गई है। दोनों नेता नार्थ विधानसभा हलके के हैं और इनकी जोड़ी मोटू-पतलू के नाम से चर्चित है।

दोनों के खिलाफ शिकायतों की भरमार

  • लम्मा पिंड-होशियारपुर रोड पर एमएम अस्पताल के पीछे 60 मरला जमीन की गलत ढंग से रजिस्ट्री करा जमीन बेची। मालिक की हो चुकी है मौत।
  • होशियारपुर रोड पर अवैध इमारत बनाई। बैंक को किराए पर दी। हाल और दुकानें भी बनाई। इमारत सील के निर्देश दिए।
  • अर्जुन नगर में अवैध ढंग से बनी 10 दुकानों में से सात सील लेकिन पार्षद की 3 दुकानें सील नहीं की गई।
  • विनय नगर में 60 मरला सरकारी जमीन पर कब्जा करके क्वार्टर बना दिए।
  • गदईपुर में रंधावा कालोनाइजर संग मिलकर 15 एकड़ में कामर्शियल कांप्लेक्स काटा।
  • पार्षद पति ने अपनी सील की गई दुकान के ऊपर नई इमारत खड़ी कर दी। जमीन की रजिस्ट्री न होने के बावजूद बिना नक्शा पास करवाए होटल खोल दिया।
  • दोनों ने मिलकर उत्तरी विस हलके में 70 से ज्यादा इमारतों, कोठियों से ब्लैकमेलिंग के जरिए दो करोड़ की रंगदारी वसूली।
  • दोनों ने नार्थ हलके में कई अवैध इमारतें भी खड़ी की, 15 एकड़ में अवैध कालोनी विकसित की