यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमृतसर में 24 लाख की लूट, दो लुटेरों ने सुबह 4 बजे पिस्तौल दिखा बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की लूटपाट
अमृतसर के तिलक नगर क्षेत्र में दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर रिटायर्ड टीचर के घर में लूटपाट की ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। रामबाग थाना में पड़ते तिलक नगर क्षेत्र में दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर रिटायर्ड टीचर के घर में लूटपाट की है। रात में मौके का फायदा उठाकर घर में घुसे लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दंपती को बंधक बना लिया और वहां रखे लगभग 24 लाख के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात का विरोध करते हुए बुजुर्ग टीचर ने लुटेरों से हाथापाई भी की लेकिन वह लूट को रोक नहीं पाएl
जनक राज ने बताया कि वह सरकारी स्कूल से रिटायर हो चुके हैं और घर में पत्नी के साथ रहते हैंl शुक्रवार सुबह 4 बजे दो हथियारबंद युवक जबरदस्ती उनके घर में घुस आएl एक युवक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में दातर थाl दोनों लुटेरों ने घर में रखे गहने और नकदी उनके सामने रखने को कहाl जनक राज ने बताया कि लुटेरों को देखकर पहले तो वह एक युवक से भिड़ गए लेकिन पिस्तौल के सामने बस ज्यादा देर टिक नहीं पाएl इसके बाद दोनों लुटेरों ने उन्हें अलग कमरे में बंद कर दियाl बाद में लुटेरे अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 24 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गएl
