Move to Jagran APP

Ludhiana Municipal Poll Results 2021: निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष की आंधी में उड़ा विपक्ष, सभी छह काउंसिल पर कांग्रेस का कब्जा

Ludhiana Municipal Poll Results 2021 लुधियाना में निकाय चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस काे सबसे ज्यादा 82 सीटाें पर सफलता मिली। इसके अलावा शिअद 16 भाजपा 02 आप 03 और आजाद उम्मीदवाराें ने 11 सीटाें पर जीत दर्ज की है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 07:06 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 03:51 PM (IST)
Ludhiana Municipal Poll Results 2021: निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष की आंधी में उड़ा विपक्ष, सभी छह काउंसिल पर कांग्रेस का कब्जा
जगराओं की जीत का जश्न मनाता एक उम्मीदवार । (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। स्थानीय निकाय चुनाव में जिला लुधियाना में वैसा ही हुआ, जैसी संभावना थी। सत्ता पक्ष की आंधी में विपक्ष पूरी तरह उड़ गया। ऐसे परिणामों में विपक्ष का विरोध भी लाजमी था। खासकर रायकोट में कांग्रेस ने सभी 15 सीटें जीत क्लीन स्विप की। रायकोट में शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी सहित अन्य छोटे दलों ने सत्ता पक्ष पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना तक दे दिया। कांग्रेस ने 114 में से 82 सीटें जीत सभी तहसीलों में बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 71.92 फीसद सीटें जीत सभी छह काउंसिल में कब्जा कर लिया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Ludhiana Municipal Poll Results 2021: नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदवा, समर्थकों का जश्न शुरू

जगराओं और रायकोट में आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता

जगराओं की आप विधायक माणूके ने लगाया धरना । (जागरण)

विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जाने वाले इस चुनाव में शिअद के अलावा आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगाया था, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। शिअद दोहरे अंक (16) तक पहुंच पाया, लेकिन सबसे ज्यादा मायूसी आम आदमी पार्टी को मिली, जिसके खाते में सिर्फ तीन सीटें आई। खासकर जगराओं और रायकोट में आम आदमी पार्टी को काफी उम्मीदें थीं और जगराओं में विधायक भी आप की है, लेकिन वहां टीम खाता तक नहीं खोल पाई। भाजपा को दो सीटें खन्ना तहसील से मिली।

सीटों का विवरण

---------------

तहसील  ----- कुल सीट --- कांग्रेस --- शिअद --- भाजपा --- आप --- आजाद

खन्ना ---------- 33 -------  19  ----- 06 ------ 02 ---- 02 ----- 04

जगराओं ---------23 ------- 17 ------ 01 ------ 00 ------00 ---- 05

रायकोट --------15 -------- 15 ------ 00 ------- 00 ---- 00 ---- 00

दोराहा --------- 15 -------- 11 ------ 02 ------ 00 ----- 01 ---- 01

समराला ------- 15  ------- 10 ------ 05 ------ 00 ------- 00 --- 00

पायल --------- 11 -------- 09 ------ 01 ------ 00 ------ 00 ----01

दाखा ---------- 01 -------- 01 ------ 00 ------ 00 ------ 00 ---- 00

साहनेवाल ------ 01 -------- 00 ------- 01 ------ 00 ------ 00 ---- 00

-------------------------------------------------------------------------

कुल  --------- 114 ------  82  ----- 16  -----  02 ----- 03 --- 11

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.