विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में भरभरा कर गिरी जर्जर मिल की इमारत, मलबे में 9 लोग दबे, सील बिल्डिंग में चल रहा था काम

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 12 Aug 2021 11:22 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Aug 2021 04:57 PM (GMT+05:30)

लुधियाना के आरके रोड पर वीरवार सुबह पुरानी जर्जर हो चुकी एक इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत का मलवा ...और पढ़ें

मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर मोहनदेई ओस्वाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर मोहनदेई ओस्वाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दिल्ली नेशनल हाईवे के पास आरके रोड पर वीरवार सुबह पुरानी जर्जर हो चुकी फैक्ट्री की इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत का मलवा उसके बगल वाले बेहड़े में जा गिरा। यहां करीब 80 क्वार्टर हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में 9 लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की राहत टीमों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर मोहनदेई ओस्वाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।

आरटी वूलेन मिल में तीन साल पहले लगी थी आग

बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया ए स्थित गिरने वाली इमारत पहले आरटी वूलेन मिल थी, जिसमें तीन साल पहले भीषण आग लगी थी। उस घटना के उसे सील कर दिया गया था। मगर करीब एक साल पहले उसे खोल कर फिर से काम शुरू कर दिया गया। मगर उसकी इमारत बेहद खस्ताहाल थी। जिसके चलते वीरवार सुबह 8.45 बजे उसका पीछे वाला हिस्सा गिर गया, जिससे बगल के क्वार्टर भी टूट गए। उनकी छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस मिल के मालिक समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गई है। 

दोबारा सील की गई इमारत

नगर निगम ने कुछ दिन पहले की बिल्डिंग काे सील किया था। हालांकि कई दिनाें से सील तोड़ कर दोबारा काम शुरू करने की कवायद शुरू की जा रही थी। वीरवार काे जब बिल्डिंग गिरी तो नगर निगम ने दोबारा इमारत काे सील कर दिया। शहर के कई इलाकाें में जर्जर इमारताें में लाेग रह रहे हैं। निगम की लापरवाही के कारण लाेगाें की जाम सांसत में है।

यह भी पढ़ें-Punjab: अगले मानसून तक जल जमाव से मिलेगी निजात, NHAI ने 50 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए लगाए टेंडर