विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से Total Lockdown, रात 9 बजे के बाद नो एंट्री

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 03:42 PM (GMT+05:30)

लुधियाना के डीसी ने दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करने के आदेश दे दिए हैं। इस क्षेत्र के ...और पढ़ें

बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद दुगरी फेज-1 और 2 में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद दुगरी फेज-1 और 2 में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के दुगरी इलाके में अर्बन इस्टेट फेज-1 और फेज-2 में बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद प्रशासन ने इन इलाकों में टोटल लाकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह रविवार रात 9 बजे से लागू हो जाएगा। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा के अनुसार इन इलाकों में अचानक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे महामारी को देखते हुए रात 9 बजे तक आवश्यक इंतजाम कर लें। उसके बाद इस इलाके में किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पिछले दो दिन से लगातार पाजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा मुख्य सचिव विजय वर्धन के आवास के गेट पर पहुंची युवती, पुलिस ने रोका तो फांद दी दीवार

शनिवार को सामने आए थे रिकार्ड 835 नए केस

शनिवार को जिले में 835 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले शुक्रवार को 598 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। संक्रमण की रफ्तार ने अब विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। सबसे अधिक संभलने की जरूरत लुधियानवियों को है। 835 संक्रमितों में से 814 सिर्फ लुधियाना शहर के रहने वाले हैं। कुल केसों में से 97 फीसद अकेले शहर से हैं। 21 संक्रमित खन्ना, जगराओं, रायकोट, समराला व पायल के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: Haryana Covid Case: हरियाणा में बेकाबू होने लगे हालात, 24 घंटे में रिकार्ड 32 मौतें, 7717 नए मरीज मिले

यूके स्ट्रेन बहुत घातक

संक्रमण एकाएक इतनी तेजी से फैलने के पीछे स्वास्थ्य विशेषज्ञ वायरस के यूके स्ट्रेन को जिम्मेदार मान रहे हैं। दीपक अस्पताल के मेडिसन विशेषज्ञ डा. मनीत चावला का कहना है कि हालात नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। नया स्ट्रेन बहुत खतरनाक है। लोगों को अब समझना होगा कि हालात कितने गंभीर हैं। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी नहीं है तो न निकलें। खुद को कम से कम 15 दिन के लिए सेल्फ लाकडाउन कर लें। जो लोग काम के लिए बाहर जा रहे हैं वह बच्चों से और बुजुर्गो से न मिलें।

यह भी पढ़ें: Work From Home: हरियाणा में 50% प्रतिशत कर्मचारी घर से करेंगे काम, कार्यालय बुलाने के लिए जारी होगा रोस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।