विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Grain Lifting Scam: कांग्रेस पार्षद सन्नी भल्ला काे विजिलेंस ने छाेड़ा, अदालत में लगाई थी रिहाई की अर्जी

By Jagran NewsEdited By: Deepika
Published: Sat, 15 Oct 2022 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:25 PM (IST)

Grain Lifting Scam अनाज लिफ्टिंग घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सन्नी भल्ला को आज कोर्ट में ...और पढ़ें

लुधियाना के कांग्रेस पार्षद सन्नी भल्ला और आशु। (फाइल फोटो)
लुधियाना के कांग्रेस पार्षद सन्नी भल्ला और आशु। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Grain Lifting Scam: अनाज ढुलाई घाेटाले में गिरफ्तार किए कांग्रेस पार्षद गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी भल्ला को विजिलेंस ने छोड़ दिया है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था। विजिलेंस ने सन्नी की इस घाेटाले में किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं पाए जाने के कारण अदालत में अर्जी देकर उसे खुद ही छोड़ दिया है। उसे चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।

बता दें कि विजिलेंस की तरफ से भारत भूषण आशु के बेहद नजदीकी और कांग्रेस पार्षद गगनदीप सिंह सन्नी भल्ला को 12 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 13 अक्तूबर को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। विजिलेंस ने अदालत में कहा था कि सन्नी भल्ला से शहर में बनी बेनामी जायदाद संबंधी पूछताछ की जानी है।

बिट्टू ने वीडियो में विजिलेंस पर साथा था निशाना

इसके बाद ही लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने फेसबुक पर वीडियो डालकर विजिलेंस को आड़े हाथ लिया था। सांसद ने विजिलेंस को पैसा कमाने का जरिया तक बता दिया था और भगवंत मान की रिहायश पर प्रदर्शन का एलान किया था। एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि सन्नी भल्ला को 41 (1) सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

अनाज मंडियों में ढुलाई को लेकर हुई थी गड़बड़ी

गौरतलब है कि ठेकेदार गुरप्रीत सिंह के बयान पर इस मामले में कार्रवाई की गई है। गुरप्रीत का कहना था कि लुधियाना जिले की अनाज मंडियों में ढुलाई को लेकर गड़बड़ी हुई है। इसके बाद विजिलेंस ने मामले में एक्शन लिया था। 16 अगस्त को विजिलेंस ने अनाज ढुलाई घोटाले में केस दर्ज किया। अगले दिन ठेकेदार तेलू राम को काबू कर लिया गया था। इसके बाद 22 अगस्त को सैलून में बाल कटवाते समय पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया था। अभी वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है।

यह भी पढ़ेंः- Ahoi Ashtami 2022: संतान की लंबी उम्र के लिए 17 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

यह भी पढ़ेंः- CBSE Exam 2023: बारहवीं की फेक डेटशीट वायरल, छात्रों में असमंजस की स्थिति; यहां पढ़ें क्या है पूरा सच