Move to Jagran APP

लुधियाना भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा पंचतत्व में विलीन, प्रधान अश्वनी शर्मा व सांपला अंतिम यात्रा में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा का निधन हो गया। सोमवार को सिविल लाइन स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ओजस्वी अरोड़ा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 08:37 AM (IST)
जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा के आकस्मिक निधन पर अश्विनी शर्मा व सांपला श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा का निधन हो गया। सोमवार को सिविल लाइन स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ओजस्वी अरोड़ा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। रविंदर अरोड़ा को सैकड़ों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। वे पिछले कई सालों से संवेदना ट्रस्ट के जरिए समाज सेवा में जुटे थे। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया। उनकी अंतिम यात्र में पंजाब प्रदेश भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा, नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला और अलग-अलग दलों के नेता व उद्योग जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

अरोड़ा को कुछ समय पहले कोरोना हो गया था। हालांकि कोरोना को मात देकर वे दोबारा सामाजिक कार्यों में जुट गए थे, लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें डीएमसी अस्पताल करवाया गया। वहां से उन्हें मेदांता गुड़गांव में भेजा गया। इलाज करवाने के बाद वह घर आए। कुछ दिन ठीक रहने के बाद उनके लीवर में इंफेक्शन हुआ और उन्हें फिर से डीएमसी अस्प्ताल में दाखिल किया गया। इंफेक्शन बढ़ने के कारण उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भेजा गया, लेकिन लीवर ट्रांसप्लांट करने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

अरोड़ा को अंतिम विदाई देने वालों में ये रहे शामिल

मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक संजय तलवाड़, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्र, अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, प्रवक्ता अनिल सरीन, भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, भाजपा महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंदू शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ के पंजाब अध्यक्ष दिनेश सरपाल, जतिंदर मित्तल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन , कुलविंदर सिंह, सुनील मौदगिल, अश्वनी बहल, योगेंद्र मकोल, यशपाल जनोत्र, राजेश्वरी गोसाईं, किरण शर्मा, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, संजय गोसाई, पंकज जैन, अमित डोगरा, नवल जैन, मनमीत सिंह चावला, विक्की सहोता, भूषण गोयल, तरनजीत सिंह, कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा, पंकज जैन, भूषण गोयल व सुरिंदर बाली आदि माैजूद रहे।

कोरोना मरीजों की करते रहे सहायता

अरोड़ा ने बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद में अहम पदों पर काम किया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। बजरंग दल के पंजाब प्रधान का दायित्व निभाया। भाजपा में पंजाब उद्योग सेल के प्रधान रहे और उसके बाद उन्हें जिला प्रधान का दायित्व दिया। इस समय वह प्रदेश कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे थे। रविंदर अरोड़ा अंतिम समय तक समाज सेवा करते रहे। संवेदना ट्रस्ट के माध्यम से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने के अलावा कोविड काल में कोरोना मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाने व कोरोना मृतकों का संस्कार करने जैसा काम भी करवाया। मरीजों को फ्री एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाई।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Covid Vaccination: लुधियाना में रिकाॅर्ड वैक्सीनेशन के बाद कोविशील्ड का स्टाॅक खत्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.