यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जगराओं के सिधवांबेट में पूर्व कांग्रेस मंत्री मलकीत सिंह व गालिब ने बाटे करोड़ों के चेक, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा यत्नशील
जगराओं के कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा व जिला देहाती प्रधान करणजीत गालिब ने गांव तिहाड़ा में ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जगराओं। विधानसभा क्षेत्र जगराओं के कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा और जिला लुधियाना देहात कांग्रेस के प्रधान करणजीत सिंह गालिब सोनी ने क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग के साथ बेट क्षेत्र के गांव तिहाड़ा में निर्वाचन क्षेत्र के गांवों को करोड़ों रुपये के चेक वितरित किए। इस मौके गांव सोढ़ीवाल, काकड तिहाड़ा, गिद्दडविंडी, परजियां कलां और बगियां खुर्द को ढाई करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि वह जगराओं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ही यत्नशील रहे हैं।
उनहोंने पहले भी क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये बांटे थे। क्षेत्र में सड़कें, गलियां, नालियां, सीवरेज और जल प्रबंधन का काम पूरा कर लिया गया है। शेष विकास कार्यों को इस अनुदान से पूरा किया जाएगा। इस मौके जीवन सिंह बघियां, सरपंच परमिंदर सिंह लोधीवाल, सरपंच अमरदीप सिंह पती मुल्तानी, सरपंच जोगिंदर सिंह मलसीहां बाजन, सरपंच रणजीत सिंह सोढ़ीवाल, सरपंच जतिंदरपाल सिंह शफीपुर, सरपंच गुरमीत सिंह अबूपुरा, सरपंच जसवीर सिंह परजियां, सरपंच नाहर सिंह तरफ कोटली, सरपंच कुलजिंदर कौर मुनबरपुरा, सरपंच किरणजीत कौर जनेतपुरा, सरपंच प्रीतम सिंह बहादुर के, सरपंच मंगल सिंह, बलविंदर सिंह मंड तिहाडा, सरपंच महिंदर सिंह मधेपुर, सरपंच मनजीत सिंह कनियां खुर्द, सरपंच जंगीर सिंह, सरपंच नवदीप सिंह कोठे बग्गू, पार्षद बॉबी कपूर, कामरेड नछत्तर सिंह, अध्यक्ष दर्शन सिंह गिद्दडविंडी, नंबरदार जगतार सिंह, नंबरदार मलकीत सिंह पोला, नंबरदार मेजर सिंह, नंबरदार जंग सिंह, नंबरदार सतवीर सिंह, मनजिंदर डल्ला, मणि जोहल, राजविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, कामरेड जगजीत सिंह, अमर सिंह, अमृतपाल सिंह, स्वर्ण सिंह ढिल्लों, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।
