Move to Jagran APP

Punjab Kisan Andolan: पंजाब में किसानाें ने दाे घंटे नेशनल हाईवे किया जाम, हजारों वाहन फंसे; आम लोग हुए परेशान

Farmers Protest हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पटियाला जिला में आठ विभिन्न स्थानों पर रविवार को दो बजे तक हाईवे जाम किया गया। दाे बजे के बाद ही किसानाें ने धरना हटाया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 04:48 PM (IST)
Punjab Kisan Andolan: पंजाब में किसानाें ने दाे घंटे नेशनल हाईवे किया जाम, हजारों वाहन फंसे; आम लोग हुए परेशान
करनाल में लाठीचार्ज के विराेध में लुधियाना के लाडाेवाल टाेल प्लाजा पर लगा जाम। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना/खन्ना। Punjab Kisan Andolan: हरियाणा के करनाल में शनिवार काे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का विरोध करने पहुंचे किसानों पर हुए लाठीचार्ज का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को किसानाें में पंजाब के कई शहराें में नेशनल हाईवे जाम कर दिए। लुधियाना में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की और से पायल, निलो नहर और लाडोवाल टाेल प्लाजा में जाम लगाया गया।

loksabha election banner

किसानाें के प्रदर्शन के कारण लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। (जागरण)

लाडाेवाल टाेल पर आधा किलाेमीटर तक जाम लगा है। जाम में करीब एक हजार से अधिक वाहन फंसे है। पुलिस किसानों को टोल प्लाजा से हटने के लिए समझा रही है लेकिन उनका कहना है कि दाे बजे तक हाईवे से नहीं हटेंगे। इस दाैरान माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। गाैरतलब है कि दिल्ली में कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में किसान पिछले कई महीनाें से धरना दे रहे हैं। किसानाें का कहना है कि जब तक तीनाें कानूनाें काे रद नहीं किया जाता तब तक विराेध जारी रहेगा। दाे बजे के बाद किसानाें ने जाम हटा दिया।

खन्ना के ललहेड़ी रोड चौक पर नेशनल हाईवे किया जाम

खन्ना में प्रदर्शन करते किसान। (जागरण)

किसानों ने खन्ना के ललहेड़ी रोड चौक पर नेशनल हाईवे जाम किया है। पुलिस ने फ्लाईओवर के ऊपर से ट्रैफिक डायवर्ट किया है। यहां भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रधान राजिंदर सिंह बेनिपाल अगुआई कर रहे हैं। इस दाैरान किसानाें ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें-Air Pollution: पंजाब में इस साल और बढ़ेगा पराली से प्रदूषण, चार साल बाद भी नहीं चालू हुए बायोमास प्लांट; जानें कारण

 पटियाला जिले में आठ स्थानों पर लगा जाम

किसानाें के प्रदर्शन के कारण लाडाेवाल टाेल प्लाजा वीरान नजर आया। (जागरण)

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पटियाला जिला में आठ विभिन्न स्थानों पर रविवार को दो बजे तक हाईवे जाम किया गया। इनमें भवानीगढ़-पटियाला रोड पर गांव भेड़पुरा, सरहिंद-पटियाला रोड पर गांव हरदासपुरा, नाभा के रोहटी पुल, समाना-पातड़ां रोड पर गांव न्याल में रिलायंस पैट्रोल पंप, समाना-पातड़ां रोड समाना में रिलायंस पेट्रोल पंप, पटियाला-राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ में, राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर गांव जनसूआ में, जीटी रोड शंभू बैरियर पर किसान प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़ें-National Sports Day 2021: पटियाला में 50 फीसद बढ़ी हाकी खिलाड़ियाें की संख्या, टाेक्याे ओलिंपिक के बाद बढ़ा रूझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.