Move to Jagran APP

फरीदकाेट के युवक ने नाबालिग काे अगवा कर बनाया हवस का शिकार, लुधियाना बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार

शहर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियाें से दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। फरीदकोट निवासी युवक नाबालिग काे अगवा कर विभिन्न जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। अब पुलिस आराेपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 01:15 PM (IST)
फरीदकाेट के युवक ने नाबालिग काे अगवा कर बनाया हवस का शिकार, लुधियाना बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार
फरीदकाेट के युवक ने नाबालिग काे बनाया हवस का शिकार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। फरीदकोट निवासी युवक नाबालिग काे अगवा कर विभिन्न जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। अब थाना दरेसी पुलिस ने आराेपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ संतोख सिंह ने बताया कि उसकी पहचान फरीदकोट के बाजाखाना निवासी मनमहक उर्फ मेहकू के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने संत चीमा सिंह नगर की गली नंबर 1 निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी साढ़े सोलह वर्षीय पोती की 2019 में उक्त आरोपित से टिकटाक एप पर पहचान हुई थी। 26 जून को वह उसकी पोती को बरगला कर अपने साथ दुगरी इलाके में ले गया। वहां किसी के घर में उसने दुष्कर्म किया।

आराेपित ने बहन के घर ले जाकर बनाए संबंध

20 जून को वह उसे बाजाखाना तथा उसके बाद कोटकपूरा निवासी अपनी बहन मनप्रीत कौर के घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 30 जून को वह उसे लुधियाना बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गया। उसकी पोती के फोन करने पर वह उसे बस स्टैंड से वापस घर ले आए। संतेाख सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Saria & Cement Rate in Punjab: सरिया और सीमेंट की कीमतें एक सप्ताह से स्थिर; बारिश के चलते मकान निर्माण का काम ठप

पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए युवकों ने कर्मी पर किया हमला

लुधियाना। पुलिस कमिश्नर के घर के पीछे पेट्रोल पंप पर वीरवार की देर रात एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने आए तीन युवको ने पंप के कर्मी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पहचान प्रताप नगर निवासी प्रदीप वाजपेयी के रूप में हुई। प्रदीप ने बताया कि वे रात दस बजे पंप बंद कर छुट्टी करने लगे थे। इतने में तीन लोग पेट्रोल डलवाने आ गए। उसने पंप बंद होने की बात कही तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उसके साथियों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.