Move to Jagran APP

Saria & Cement Rate: पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमतें स्थिर, बारिश के चलते मकान निर्माण का काम ठप

Saria Cement Prices Punjab News पंजाब में सीमेंट और सरिया की कीमतें एक सप्ताह से स्थिर है। इसके चलते मकान का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। मानसून की दस्तक के बाद दाम में गिरावट आई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:02 PM (IST)
Saria & Cement Rate: पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमतें स्थिर, बारिश के चलते मकान निर्माण का काम ठप
Saria rate In Punjab Latest News पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमताें में गिरावट। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Saria Price In Punjab/ Saria\Cement Rate in Punjab: पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमतें एक सप्ताह से स्थिर है। इसका बड़ा कारण राज्य में मानसून (Monsoon) की दस्तक है। पिछले दाे दिन लगातार बारिश (Rain) हाेने के चलते भवन निर्माण के काम एकदम ठप हाे गए हैं। बाहरी राज्याें की लेबर घर चली गई है। आने वाले दिनाें में अगर माैसम में बदलाव नहीं हाेता है ताे निर्माण कार्य शुरू हाेने में समय लग सकता है।

loksabha election banner

 420 की मिल रही एसीसी सीमेंट की बाेरी

सीमेंट (Cement) की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। एसीसी सीमेंट (ACC Cement) शनिवार काे पंजाब (punjab) में 420 रुपये प्रति बाेरी मिल रहा है। पहले यह 430 रुपये में बाेरी मिल रही थी। ब्रांडेड सरिया (Branded Saria) 69500 प्रति टन बिक रहा है। वहीं लाेकल सरिया (Local Saria) आज 69100 रुपये प्रति टन कीमत पर मिल रहा है। आने वाले दिनाें में कीमताें में और बढ़ाेतरी हाे सकती है। काराेबारियाें का कहना है कि सरकार काे रेट और कम करने चाहिए।

हिमाचल में भी कम हुए दाम

पंजाब के अलावा पड़ाेसी राज्य हिमाचल (Himachal) में भी सरिया और सीमेंट की कीमताें में गिरावट आई है। दुकानदाराें का कहना है कि लाेगाें ने सरिया (Saria) और सीमेंट (Cement) की खरीद कम कर दी है। इसके साथ ही सीमेंट के दाम भी पिछले कुछ दिनाें में कम हुए हैं। हिमाचल में सीमेंट की कई फैक्ट्रियां हैं।

सीमेंट                    पहले                  अब    (कीमत प्रति रुपये)

  • एसीसी           430                  420
  • श्री जंगराेधक   420                  410
  • अल्ट्रा ट्रैक      410                  400

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 68000
  • जुलाई 2022 : 69100

यह भी पढ़ें-Punjab Free Electricity: नए बिजली बिल में ऐसे एडजस्ट होंगी जून की यूनिटें, पावरकाम ने उपभाेक्ताओं की दुविधा की दूर

यह भी पढ़ें-PM नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे पंजाब, फिराेजपुर में PGI सेटेलाइट सेंटर का करेंगे शिलान्यास; पिछली बार हुई थी सिक्याेरिटी में चूक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.