विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माछीवाड़ा में बंद पड़े सतलुज दरिया पर बने पुल पर पैदल रास्ते की सफाई शुरू Ludhiana News

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 09:59 AM (IST)

लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब में सतलुज दरिया पर बने पुल की मरम्मत के कारण जहां यातायात मुक्कमल ठप्प है ...और पढ़ें

सतलुज दरिया के पुल पर पैदल रास्ते की सफाई करते हुए ऐवीयर स्कूल के कर्मचारी। (जागरण)
सतलुज दरिया के पुल पर पैदल रास्ते की सफाई करते हुए ऐवीयर स्कूल के कर्मचारी। (जागरण)

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। सतलुज दरिया पर बने पुल की मरम्मत के कारण जहां यातायात मुक्कमल ठप्प है, वहीं साथ लगते पैदल रास्ते की भी सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। माछीवाड़ा इलाके के ऐवीयर कान्वेंट स्कूल के प्रबंधकों ने लोगों की समस्या को देखते हुए बंद पुल की सफाई शुरू की ताकि लोग पैदल गुजर सके।

स्कूल प्रबंधक गुरिंदरपाल सिंह और तेजिंदरपाल सिंह रहीमाबाद ने बताया कि सतलुज पुल की स्लैब धंसने कारण भारी यातायात पिछले कई दिनों से बंद थी परंतु आज मरम्मत का कार्य शुरू होने से इस पर मुकंमल रास्ता बंद कर दिया है। पुल के दोनों तरफ पैदल रास्ता बनाया गया है परंतु उसकी सफाई न होने के कारण पैदल करीब 1 किलोमीटर लंबे पुल को पार करने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि ऐवीयर कान्वेंट स्कूल के बस आप्रेटर, कंडक्टर व अन्य कर्मचारियों की तरफ से इस पैदल रास्ते की सफाई शुरू कर दी है, जिससे लोगों को कोई परेशानी न आए। लाेगाें ने इस कार्य की सराहना की है।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में कल से 4 दिन तक छाएंगे बादल, 5 दिसंबर को बारिश के आसार

पुल की मरम्मत में लगेगा एक साल

लाेगाें का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस पुल की मरम्मत को एक महीने का समय लग जाना है परंतु अब पैदल रास्ते की सफाई होने के कारण लोग साइकिल या पैदल आर-पार जा सकेंगे। इलाके के लोगों ने प्रसाशन से यह भी मांग की कि जब तक मुरम्मत का कार्य चलता है तब तक कम से कम दोपहिया वाहन गुजरने का प्रबंध किया जाए ताकि लाेगाें काे कुछ राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें-Punjab Street Food: लुधियाना में बिक रहा सोने की 3 वर्क वाला 'वेज गोल्ड वर्गर', कीमत और खासियत जान आप रह जाएंगे दंग