मिस वर्ल्ड मानुषी की मुस्कान डिजाइन करने में लगे थे दो माह
लुधियाना पहुंचे सेलिब्रिटी डेंटिस्ट डॉ. संदेश मयेकर ने मानुषी की मुस्कान का राज खोला। कहा कि उन्होंने ही मानुषी की मुस्कान को डिजायन किया। ...और पढ़ें

लुधियाना [आशा मेहता]। विश्व के अलग-अलग देशों की 118 सुंदरियों को पछाड़कर मिस वल्र्ड का खिताब जीतने वाली भारत की मानुषी छिल्लर की दिलकश मुस्कुराहट के पीछे मुंबई के सेलिब्रिटी डेंटिस्ट डॉ. संदेश मयेकर की अहम भूमिका है। मानुषी ने मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में जाने से पहले डॉ. संदेश मयेकर से ही विशेष ट्रीटमेंट लिया था।
यह जानकारी खुद जाने माने सेलिब्रिटी डेंडिस्ट व 'डिजाइनर ऑफ स्माइल' के नाम से विख्यात डॉ. संदेश मयेकर ने दी। वे इंडियन डेंटल एसोसिएशन लुधियाना ब्रांच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पंजाब स्टेट डेंटल कांफ्रेंस के अंतिम दिन यहां पहुंचे थे। रविवार को वे अपने दोस्त व डॉ. विवेक सग्गड़ के यहां रुके थे। डॉ. संदेश ने बताया कि मानुषी उनके पास मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद आई थीं। उन्होंने मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में बताया।
मानुषी ने कहा था,' मुझें ऐसी स्माइल चाहिए जो आंखों से सीधे दिल में उतर जाएÓं। डॉ. संदेश ने मानुषी के फेस को एनालाइज व डाइग्नोज किया। फिर मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों की वीडियोज देखीं, जिसमें उनके चेहरे के हाव-भाव को देखकर मानुषी के लिए खूबसूरत स्माइल डिजाइन की। इस पूरी प्रक्रिया में दो माह लगे। चार सीटिंग में उनकी स्माइल को खूबसूरत बनाने के लिए मसूड़ों व दांतों की शेप बदली गई, जिसके बाद रिजल्ट अब सबके सामने है।
डॉ. संदेश कहते हैं कि स्माइल से आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे टारगेट अचीव करने में मदद मिलती है। हालांकि, मानुषी मिस वल्र्ड बनने से पहले भी बहुत ही कॉन्फिडेंट थीं। जब भी मानुषी उनसे पास सिटिंग के लिए आती थीं, तो कहती कि वह मिस वल्र्ड का ताज लेकर ही देश लौटेंगी। वो एक शानदार इंसान हैं, उनका स्वभाव बहुत ही नम्र है। 17 साल बाद भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है, उससे वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रियंका, सुष्मिता की स्माइल भी कर चुके हैं डिजाइन
इससे पहले वह मिस वल्र्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की स्माइल भी डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने दांतों व स्माइल को सही कराने के लिए उनके पास आते हैं। डॉ. मयेकर ने कहा कि मिस वल्र्ड, मिस इंडिया या मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से वह फीस नहीं लेते। क्योंकि वह देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हां क्लीनिक पर आने वाले सेलिब्रिटीज से पूरी फीस लेते हैं।
शाहरुख, प्रियंका समेत कई सेलिब्रिटी आते हैं ट्रीटमेंट कराने
डॉ. मयेकर के पास रुटीन में शाहरुख खान, रितिक रोशन, बिपाशा बसु, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, तुषार कपूर, करन जोहर, सलमान खान, विद्या बालन, रितेश देशमुख, आशा पारिख, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, जैकलिन फर्नांडिस सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज डेंटल ट्रीटमेंट कराने आते हैं। शाहरुख खान पिछले 25 वर्षों व तुषार 18 साल से लगातार उन्हीं के पास डेंटल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। ज्यादातर सेलिब्रिटी अपना डेंटल ट्रीटमेंट कराने के लिए आधी रात में ही उनके पास आते हैं। दिन में वह शूटिंग में काफी व्यस्त रहते हैं।
लता हर छह महीने बाद करवाती हैं चेकअप
मयेकर ने बताया कि सेलिब्रिटी बहुत ज्यादा हेल्थ कांशियस होते हैं। लता मंगेशकर की बात करें तो वे हर छह महीने में अपना डेंटल चेकअप कराती हैं। यही वजह है इस उम्र में भी उनका केवल आधा दांत खराब हुआ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।